लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Lucknow: जब नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने किया अहाना इन्क्लेव का स्थलीय निरीक्षण



नगर निगम लखनऊ की अत्यंत महत्वकांक्षी बहुमंजलीय आवासीय योजना ‘अहाना इन्क्लेव’ औरंगाबाद खालसा के प्रगति के पर्यवेक्षण के क्रम में नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त अभय कुमार पाण्डेय, अधिशासी अभियंता, जोनल अधिकारी, संबंधित अवर अभियंता व अन्य उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित स्थिति दृष्टिगोचर हुई तथा निम्नानुसार निर्देश दिये गये :-


सैम्पल फ़्लैट बनकर तैयार हो गए है ।


1- मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास स्थित भूमि से सामान हटाकर लैंड स्केपिंग करने के निर्देश दिये गये।


2- भूमिगत जलाशय के कार्यो सहित वाह्य विकास कार्यो का मदवार बार चार्ट तैयार कर उसके अनुसार प्रगति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये। 


3- आवासीय योजना के अंतर्गत एस.टी.पी. के डिजाइन वैटिंग हेतु जल निगम के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर संबंधित प्रपत्र उनके पास भेजने एवं निविदादाता की स्वयं स्ट्रक्चर वैटिंग कराकर कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये।


4- वाह्य विकास कार्यो में लैंड स्केपिंग, वाह्य विद्युतीकरण की ड्राइंग समय से न प्रस्तुत करने एवं निर्देशो के अनुसार स्थल पर कार्यालय स्थापित न करने के कारण वास्तुविद पर रु. 1,00,000 का अर्थदण्ड आरोपित किये जाने के निर्देश दिये गये। कार्यस्थल पर लैब स्थापित करने के निर्देश भी दिये गये। 


5- वास्तुविद द्वारा समय से ड्राइंग इत्यादि उपलब्ध न कराये जाने पर नगर आयुक्त द्वारा रोष प्रकट किया गया। वास्तुविद फर्म द्वारा पर्याप्त समय न देने के अथवा कार्यो में रुचि न लिये जाने पर अनुबंध समाप्त करने के निर्देश दिये गये। सभी निविदादाताओं को वास्तुविदा द्वारा सहयोग न करने की दशा में अन्य पंजीकृत वास्तुविद फर्मो से कार्य कराने एवं उनके पारिश्रमिक को वास्तुविद के देयक से काटने के निर्देश दिये गये। 


6- बाउंड्रीवाल के निर्माण में ठेकेदार की समस्त का समाधान नियमानुसार कराने एवं तत्पश्चात भी ठेकेदार द्वारा कार्य न कराये जाने की स्थिति में अग्रेत्तर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। 


7- निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा टॉवर संख्या एच4 एवं एच8 में निर्माणाधीन सैम्पल फ्लैट की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। 


8- बार चार्ट के अनुसार कार्यो की भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी जिसके अनुसार पैकेज संख्या 7 को कारण बताओं नोटि एवं पैकेज संख्या 4 पर रु. 20,000 का अर्थदण्ड लगाये जाने के निर्देश दिये गये। 


9- वास्तुविद द्वारा वाह्य रंगाई कार्य हेतु कलर स्कीम का प्रदर्शन किया गया जिसमें से एक स्कीम को लगाये हेतु नगर आयुक्त द्वारा सहमति प्रदान की गयी। 


निरीक्षण के अंत में समस्त ठेकेदारो को बारचार्ट के अनुसार कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।