लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Hardoi: अखिलेश पाठक की जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब,विरोधियों के उड़े होश

जन सैलाब को देखते हुए चतुष्कोणीय मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी मार सकते बाजी

सत्यबन्धु भारत



शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद विधानसभा में कई रैलियों के बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी की जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब यदि वोटों में बदलता है तो यह कहना कोई बड़ी बात नही होगी कि शाहाबाद विधानसभा की कुर्सी निर्दलीय को मिले। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे जनप्रिय नेता अखिलेश पाठक के समर्थन में पिहानी मार्ग पर चठिया गांव व नस्योली डामर में हुई जनसभा के दौरान भारी जनसैलाब देखने को मिला। बहीं शाहाबाद विधानसभा में अन्य बड़ी पार्टियों की रैली व हरदोई में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाबजूद हजारों की संख्या में जनसैलाब से बिरोधियों के होश उड़ गए। निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश पाठक की रैली में भारी भीड़ देख साफ जाहिर होता है कि विधानसभा शाहाबाद क्षेत्र 1991 वाला इतिहास दोहराने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश पाठक को जनता अपना आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें विधानसभा पहुंचाने का काम करेगी। इस दौरान भाजपा नेता अखिलेश पाठक ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की सम्मानित जनता ने यदि उन्हें विधानसभा तक पहुंचा दिया तो क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या आवारा जानवरों की समस्या है उसका 90 दिन के अंदर निदान किया जाएगा। उसके लिए चाहे शासन-प्रशासन से लड़ना पड़े या किसी कारण वश कोई देरी हो जाए तो वह चंदा इकट्ठा करके गौशाला का निर्माण कर ऐसी व्यवस्था करेंगे कि  कोई भी आवारा जानवर कहीं घूमता न मिले। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की एक और बड़ी समस्या है बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार घूमता है बेरोजगार युवाओं के लिए जिले के ही चीनी मिलों में उन्हें रोजगार दिलवाया जाएगा। इसके अलावा गर्रा नदी के कटान को रोकने की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें विधायक बनाया तो  किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होगी। वह 24 घंटे किसी भी समय याद कर सकते हैं और वह आपकी खिदमत में हर समय उपलब्ध रहेंगे। जनसभाओं को भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि जनता आवारा गौवंशों से पीड़ित हैं रात-दिन खेतों की रखवाली करने को मजबूर है। आवारा गौवंशों से निजात पाना है तो निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश पाठक को वोट कर विधानसभा पंहुचाये। उन्होंने कहा कि समय कम है आने बाली 23 फरबरी को चकिया के सामने बाला बटन दवाकर अखिलेश पाठक को जिताएं। जनसभाओं के दौरान ग्रामीण हमारा नेता कैसा हो अखिलेश पाठक जैसा हो के नारे लगाते हुए पूरे जोश में दिखे। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री बरुणेश मिश्र,जय प्रकाश मिश्रा,ब्लाक प्रमुख के चाचा महेंद्र मिश्र,बलराम दीक्षित सहित कई अधिवक्तागण,जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह,प्रधान ओडरिया,कय्यूम खान,कैलाश तिवारी,नस्योली डामर प्रधान अजय प्रताप सिंह,बिक्रम राठौर सहित भारी संख्या में समर्थक,कार्यकर्ता ग्रामीण महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।