लखनऊ। एण्टी करप्शन एण्टी क्राइम वॉलंटियर ऑफ इण्डिया का गठन दिनांक 11-12-2020 तथा नियमावली कार्यवाही दिनांक 21-06-2021 को जनसमाज को जागरूकता हेतु निःशुल्क स्वयंसेवकों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता का विकास कर सर्वांगीण देश एवं प्रदेश के समस्त समाजसेवक एवं लोकसेवकों को एक जुट एक मंच पर एण्टी करप्शन एण्टी क्राइम वॉलंटियर ऑफ इण्डिया के माध्यम से निःशुल्क सरकारी संवैधानिक योजनाओं एवं विभिन्न सरकारी विभागों की जागरूक जानकारी लोगों को स्वयंसेवकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में शिक्षित एवं अशिक्षित लोगों तक प्रत्यक्ष पहुंचाकर सरकार के नियमों एवं कानून के प्रति लोगों को जागरूक कर अपराध निवारण की पहल कर जनसामाज को प्रेरित करना एवं विभिन्न उपसमितियों से स्वयंसेवकों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता एवं संचालन कर समाज की सेवा करना है। उक्त निकाय एण्टी करप्शन एण्टी क्राइम वॉलंटियर ऑफ इण्डिया का गठन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर से कम-2 एक स्वयंसेवक नियमानुसार अपने परिवार को सरकार के नियमों एवं कानून के प्रति जागरूक करके परिवार से ग्राम एवं ग्राम से शहर और शहर से राज्य तथा राज्य से देश का स्वयंसेवकों के माध्यम से निःशुल्क नेतृत्व क्षमता व विकास की योजनाओं में सहभागिता को सुनिश्चित करना है और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प उक्त निकाय के संरक्षक ध्रुव प्रताप सिंह एवं प्रर्वतक संस्थान यू0एस0एस0 लखनऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष की विशेष मुहिम पर निःशुल्क संचालित है। उक्त निकाय के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन खत्री अधिवक्ता उच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्म नारायन दुवे अधिवक्ता सर्वोउच्च न्यायालय के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वयंसेवक समिति के पदाधिकारी मनोनीत किये गये जिसमें आलोक दुवे महासचिव, राहुल सेठ संयुक्त महासचिव, ध्रुव देव गुप्ता संयुक्त महासचिव, संतोष कुमार पाण्डेय सचिव, राहल प्रताप संयुक्त सचिव, अरिविन्द यादव संगठन सचिव तथा वीर प्रताप भान सिंह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक पद का मनोनयन किया गया अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वयंसेवक समिति के अन्य पद इच्छुक समाज सेवी के लिए रिक्त रखे गये हैं जिन्हे आवश्यकता एवं नियमानुसार सम्पूर्ण भारत से पूर्ण किया जायेगा। उक्त निकाय के संरक्षक ध्रुव प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त पब्लिक गजट उपरान्त एवं पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वयंसेवक समिति गठन तथा औपचारिक शपथपत्र प्राप्ति के वाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन खत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्म नारायन दुवे के नेतृत्व में उक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वयंसेवक समिति की सूची प्रर्वतक संस्थान यू0एस0एस0 लखनऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेषित कर समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वयंसेवक समिति को नियुक्ति पत्रों का वितरण राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन खत्री के कर कमलों द्वारा किसी संगोष्ठी में किया जायेगा। अवतक लगभग समस्त राज्यों के स्वयंसेवक उक्त निकाय में जुडकर समाज सेवा एवं जागरूक कर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। अतिशीध्र प्रदेशों की स्वयंसेवक कार्यकारिणी समिति गठन पर विचार किया जायेगा। संरक्षक ध्रुवप्रताप सिंह
