लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भदोही जनपद पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता



चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से कुल ₹2,78,000/- (रुपए दो लाख अठहत्तर हजार) कैश बरामद

सत्यबंधु भारत, श्याम शुक्ल

आयकर विभाग की टीम कर रही जांच

जनपदीय पुलिस द्वारा बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश ले जाने सम्बन्धी की जा रही सघन चेकिंग

आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर पॉइंट स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है ।

पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा आज दिनांक- 09.02.2022 को सायं दौरान चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा चौराहा पर दो वाहनों से क्रमशः ₹1,91,000/- व ₹87,000/- कुल धनराशि ₹2,78,000/- (रुपये दो लाख अठहत्तर हजार ) कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज कर आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है।