ब्यूरो, उन्नाव
दीपक मिश्रा
उन्नाव। जनपद ब्लॉक बिछिया के तौरा गाँव स्थित संस्कार डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को परंपरागत वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के संचालन करता राहुल द्विवेदी ने बहुत ही सुंदर वाक्यों से कार्यक्रम का संचालन किया। स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत,राधाकृष्ण नृत्य,सीता स्वयंवर सहित दर्जनों मनमोहन झांकियां प्रस्तुत की।
तौरागांव संस्कार डिग्री कालेज में परम्परागत वार्षिकोत्सव में विद्यालय प्रबंधक दिनेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोल्डी ने गणेश वंदना के साथ "घर मे पधारो गजानन जी,मेरे घर मे पधारो" कर भजन प्रस्तुत किया गया। डीएलएड के संजय, जय सिंह,अभिषेक व प्रियंका द्विवेदी ने सीता स्वयंवर की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। बीएड की छात्रा नैंसी ने देश प्रेम पर प्रेरित गीत प्रस्तुत किया। बीएड की छात्राओं के द्वारा ग्रुप नृत्य ,बृज की होली,राधा कृष्ण नृत्य जैसे मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला ने इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या गीता शुक्ला ,विनीत तिवारी ,अजय, निर्मल व शशांक मिश्रा, पुरवा निवर्तमान विधायक अनिल सिंह सहित अभिभावक व अन्य लोग मौजूद रहे।
