सत्यबन्धु भारत
हरदोई। जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज ,आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार क्षेत्र-3,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना कछौना के तकिया,कमालपुर, थाना टडियावाँ के सड़ीला,सिकरोरी, थाना अतरौली के मदारपुर,थाना अरवल के टिलिया घटवासा,दयालपुर, थाना सांडी के आदमपुर मे आबकारी एवं संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान तलाशी मे लगभग 415 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 580 किलोग्राम लहन बरामद की गई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 9 अभियोग पंजीकृत किये गये।
