कलार्पण एवं उपनिधि के संयुक्त तत्वावधान में बसन्तागमन पर सरस संगीत गोष्ठी का आयोजन इन्दिरानगर स्थित पुस्तकालय परिसर में किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन करके मुख्य अतिथि शोभा त्रिपाठी जी ने किया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रख्यात संगीत विदुषी दया चतुर्वेदी जी ने किया। विशिष्ट अतिथि बाँदा से पधारे धनन्जय सिंह ने लता जी के सन्दर्भ में भावभीनी यादगारे ताजा की सुरसाम्राज्ञी लाता जी ने बॉलीवुड संगीत को वैश्विक ऊँचाइयाँ प्रदान की। गोष्ठी का संचालन करते हुए उपनिधि सम्पादक सुबोध 'शारदानन्दन' ने कहा कि पद्मभूषण, पद्मविभूषण, भारत रत्न दादासाहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त लता जी के नाम पर उनके जीवन काल में ही म०प्र० तथा महाराष्ट्र सरकार ने पुरस्कार प्रारम्भ किया है। फिल्म संगीत के अलावा भक्ति संगीत में उनका अपंतिम योगदान है।
गोष्ठी का शुभारम्भ श्रीमती सरोज खुल्बे की गणेष वन्दना से हुआ जिसे उन्होंने राग बागेश्री में प्रस्तुत किया। गजेन्द्र सिंह तथा अनादिदेशमुख ने रागमालकौंस में सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। इन्हीं युगल स्वरों में प्रस्तुत गीत "आ गया बसंत मन लुभा गया वैरागी गीत गुनगुना गया" ने विशेष सराहना प्राप्त की संगीत प्रस्तुतियों में ख्यातिलब्ध गायिका सरला शर्मा ने भजन के अलावा गजल हमने जो तेरी नज़र के इशारे जो पा लिए' मोहक आवाज में गाया सोहम् मिश्र तथा स्वयं मिश्र ने चमत्कारिक तबला वादन प्रस्तुत किया। श्रीमती पूजा मिश्र ने अपने सितार वादन में राग देवगिरी बिलावल की बंदिश तथा पायो जी मैंने राम रतन धन पायों" की धुन प्रस्तुत कर लता जी की स्मृति को नमन किया गजेन्द्र सिंह ने राग भीम पलासी तथा अनादिदेश मुख ने राग मालकौंस का विलम्बित एवं द्रुत खयाल प्रस्तुत किया। अगली प्रस्तुति सरोज खुल्बे जी की थी जिन्होंने ग़ज़ल " वो नहीं मिलता मुझे इसका गिला अपनी जगह" गाकर लता जी द्वारा गाया "लग जा गले. गीत को अपने गधर स्वर में गाकर भावांजलि अर्पण की कलार्पण की अगली प्रस्तुति के रूप में मुख्य अतिथि व प्रसिद्ध शायरा शोभा त्रिपाठी जी ने अपनी गजलें पढ़ी-"जब से,
अपनी वाणी से मानस की चौपाई छूटी आचरण से शील छूटा और सच्चाई गयी। कार्यक्रम का संचालन सुबोध दुबे ने तथा आभार प्रदर्शन जय तिवारी ने किया। विशिष्ट अतिथि कलार्पण केन्द्रीय मंत्री धनंजय सिंह ने अपनी प्रस्तुति के साथ कलार्पण लखनऊ महानगर इकाई की शुभ घोषणा भी की जिसमें निम्न नाम उल्लेखनीय हैं- संरक्षकद्वय (सुबोध दुबे एवं दया चतुर्वेदी) अध्यक्ष डॉ० मीरा दीक्षित, उपाध्यक्ष डॉ० शोभा त्रिपाठी सचिव-जय तिवारी, संगठन सचिव राहुल शर्मा संयोजकसंगीत-पूजा मिश्रा, सहसंयोजक- सरलाशर्मा, महिला संयोजक सरोज खुल्बे, संयोजक साहित्य-शशांक अग्निहोत्री आदि
