लखनऊ
दिव्यांग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक मुकेश मिश्रा ने पूर्वी विधानसभा के अंतर्गत एनजीओ प्रकोष्ठ व पूर्व मंडल 2 की टीम के साथ कल्याणपुर क्षेत्र में मतदाता जागरूक अभियान चलाया तथा आशुतोष टंडन गोपाल भैया के लिए लोगों से वोट करने की अपील की। मतदान जागरूकता अभियान में एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर लखनऊ के संयोजक अरुण प्रताप सिंह सहसंयोजक गुंजन वर्मा मनोज सिंह चौहान सोनी वर्मा मंजू श्रीवास्तव स्वरूपा तिवारी भास्कर तिवारी समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया तथा क्षेत्र में घूम घूम कर मतदाताओं को 23 तारीख को होने वाले वोटिंग के लिए जागरूक किया।
