लखनऊ, 11 फरवरी : यूपी के कानून मंत्री और कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित बैठकों में जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे। उन्होंने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि पांच साल के कार्यकाल में यूपी में सुशासन का राज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया।
लखनऊ कैंट विधानसभा में अधिवक्ताओं ने किया भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक का समर्थन
पारदरीबा में आयोजित बैठक में बृजेश पाठक का स्थानीय जनता ने किया जोरदार स्वागत
पूरे दिन कैंट विधानसभा के विभिन्न मोहल्लों में बृजेश पाठक ने किया पैदल जनसम्पर्क
यहां भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठकों में भी पहुंचे
उन्होंने जनता को याद दिलाया वर्ष 2017 से पहले कैसे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ाई जाती थी, जमीनों पर कब्जे होते थे, कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं था। उन्होंने कहा कि यह जनता से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को भय, भ्रष्टाचार, गुंडाराज मुक्त कर प्रदेश में विकास की धारा प्रवाहित करने का काम भाजपा ने किया है। वृंदावन पैलेस ए०पी०सेन रोड, चारबाग में आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
अधिवक्ताओं ने यहां बृजेश पाठक का स्वागत किया और उनको पूर्ण समर्थन देते ही भारी मतों से जिताने का आश्वासन भी दिया। इससे पहले बृजेश पाठक कैंट विधानसभा के पान दरीबा पहुंचे। यहां भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित बैठक में उन्होंने भाग लिया। जनता से उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने वाली भाजपा पार्टी का समर्थन करने और उसको फिर से विजयी बनाने का आग्रह किया।
उन्होंने आलमबाग लखनऊ में सर्राफा व्यापारी एवं प्रबुद्ध जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भारतीय जनता द्वारा किये गए अभूतपूर्व कार्यों के बारे में बताया और भाजपा के पक्ष में मतदान कर पुनः ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की। वे पुराना हनुमान मंदिर, करेहटा अंबेडकर नगर भी गये। यहां भी लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। सुभाष नगर लखनऊ में महिला मोर्चा की बैठक में भाग लिया। टेक्निकल हाईस्कूल, विजय नगर कृष्णा नगर में भी उन्होंने जनसम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगे।
