सत्यबन्धु भारत
ब्यूरो,उन्नाव
उन्नाव। 5 दिन बाद चौथे चरण का मतदान होना है समय कम होने के चलते अब पार्टी के प्रत्याशी जोर शोर से पूरी ताकत झोंक रहे हैं। उनके समर्थन में आए स्टार प्रचारक से लेकर कई दिग्गज नेता भी पहुंच रहे हैं। आज सीएम योगी आदित्यनाथ भगवंत नगर विधानसभा में आशुतोष शुक्ला के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उनका हेलीकॉप्टर देखते ही मौजूद लोगों में बेहद उत्साह देखने को मिला। सीएम योगी आदित्यनाथ का मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रत्याशियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया मंच पर पहुंचते ही योगी आदित्यनाथ ने संबोधन शुरू किया जिस पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है।
जो लोग वैक्सीन का प्रयोग करते थे कहते थे कि यह मोदी के व्यक्ति ने बीजेपी के वैक्सीन है अब वैक्सिन ने जान बचाई है। तो वोट बीजेपी को ही जाएगा। हमारे डबल इंजन की सरकार है हमने हर गरीब को डबल डोज मुफ्त राशन भी दिया है। किसी उन्नाव की धरती से लोगों ने 1 लाख 21 हजार मझरो का विद्युतीकरण हुआ। आज अहमदाबाद के मामले में निर्णय आया है ब्लास्ट के आरोपियों को सजा दी गई है। उसमें आरोपी आजमगढ़ से हैं और सपा से जुड़े हैं सपा ने सबसे पहले आतंकवादी हमले के मुकदमे को वापस लेने का काम किया है। सपा सरकार में सिर्फ सैफई में महोत्सव होते थे। हमारे सरकार में 5 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। 1 करोड़ नौजवानों को टेबलेट हम लोगों ने स्वीकृत किए हैं समाजवादी पार्टी ने की चुनाव आयोग से शिकायत की। सपा वालों का नाम समाजवादी है और काम तमंचा वादी है और सोच परिवार वादी है। आज सुबह मैनपुरी गया था करहल गया था बीजेपी वहां जीत दर्ज कर चुकी है रिजल्ट 10 मार्च को मिलेगा। हां कर्फ्यू लगता था आज वहां कावड़ यात्रा धूमधाम से निकल रही। बिजली की जाति होती थी ईद में आते थे दिवाली में नहीं आती थी। सपा सरकार में सबसे बड़ी दुर्गति शिवपाल के हो गई कुर्सी नहीं मिले तो हमने सोफे के हत्थे पर बैठना पड़ा। संबोधन के दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।
