सत्यबन्धु भारत
सन्दीप कुमार
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई पहुँचकर चुनावी रैली करते हुए कहा कि इस बार यूपी के लोग दो बार होली खेलेंगे पहली बार 10 मार्च को भाजपा की जीत पर होली खेलेंगे, होली 10 मार्च को धूमधाम से मनानी तो अभी से पोलिंग बूथ पर जमकर तैयारी करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया और बोले जो तुष्टिकरण की खतरनाक राजनीति करते हैं और हमारे त्योहारों को रोकते थे, उन्हे यूपी की जनता का उत्तर 10 मार्च को मिल जायेगा। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद ब्लास्ट केस का जिक्र करते हुए सीधे समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनेक आतंकियों को फांसी की सजा दिलाई है। यह बात आज मैं इसलिए कर रहा हूं क्योंकि कुछ राजनीतिक दल ऐसे ही आतंकियों के प्रति राजनीतिक दल मेहरबान रहे हैं। ये देश की सुरक्षा के लिए बहुत खतरे की बात है।
पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। बोले, 'जो तुष्टिकरण की खतरनाक राजनीति करते हुए हमारे त्योहारों को रोकते थे, उन्हें यूपी की जनता का उत्तर 10 मार्च को मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि कैसे लोगों ने कट्टा और सट्टा वालों को खुली छूट दे रखी थी। हमारी माताएं-बहनें परेशान रहती थीं कि बेटे-बेटी घर से निकले हैं वह शाम को सुरक्षित घर लौट आएं। कोई दुर्घटना न हो जाए। अपराधियों का पूरा संरक्षण होता था।'
पीएम ने कहा कि यूपी की जनता भलीभांति जानती है कि कैसे इनका हिसाब हो रहा था। 2014 से लेकर 2017 के बीच यूपी में इन परिवारवादियों ने एक भी काम में मेरा साथ नहीं दिया। मुझे बताइए यूपी का मैं सांसद हूं, यूपी में कोई काम नहीं करने दिया। ऐसे लोगों को फिर से लाओगे तो मुझे काम करने देंगे क्या आपका भला करने देंगे क्या, माताओं बहनों की सेवा करने देंगे क्या। और कहा कि 2007 में लखनऊ, अयोध्या के कोर्ट परिसर में बम धमाके हुए थे। 2013 में समाजवादी सरकार ने तारिक काजमी नाम के आतंकी से मुकदमा वापस ले लिया था। लेकिन इस मामले में अदालत ने समाजवादी सरकार की साजिश को नहीं चलने दिया और उस आतंकी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी। पीएम ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि जब आतंकी हमला होता है आतंकवाद बढ़ता है तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों को, मध्यम वर्ग को उठाना पड़ता है जब आतंकी हमला होता है तो सामान्य मानवीय की जिंदगी प्रभावित होती है व्यापार प्रभावित होता है।
