लखनऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत लखनऊ शहर में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत स्थापित समस्त मतदान केन्द्र पर मतदेय स्थलों के निर्माण के साथ-साथ मॉडल बूथ, पिंक बूथ, दिव्यांग बूथ एवं ग्रीन बूथ आदि के निर्माण, शौचालय, बिजली, पानी, रैम्प, दरवाजे, साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, प्रकाश इत्यादि व्यवस्थाओं व उपलब्धता को सुव्यवस्थित रूप से कराये जाने हेतु दिनांक 21.02.2022 से निर्वाचन समाप्ति तक गोमती नगर स्थित वाररूम में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका मोबाइल नंबर 6389115001, 6389115002, 6389115003 है। कंट्रोल रूम हेतु मुख्य कर निर्धारण अधिकारी मो.नं. 9452205361 को नोडल अधिकारी नामित करते हुए तीन शिफ्टों में निम्नानुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है :-
प्रातः 06ः00 से अपरान्ह 02ः00 बजे तक
1- श्री कुलदीप अवस्थी, अधीक्षक, 9838601114
2- श्री पुनीत कुमार, लिपिक, 9889815129
3- श्री आयुष सिंह, लिपिक, 8318357298
अपरान्ह 02ः00 से रात्रि 10ः00 बजे तक
1- श्री दिलीप श्रीवास्तव, अधीक्षक, 9451346124
2- श्री अनुराग शुक्ला, लिपिक, 8090291302
3- श्री शिवेन्द्र मिश्रा, लिपिक, 7081333999
रात्रि 10ः00 बजे से पूर्वान्ह 06ः00 बजे
1- श्री सदानन्द, अधीक्षक, 9415051035
2- श्री प्रवीण सिंह, लिपिक, 8299778548
3- श्री शैलेन्द्र कुमार, लिपिक, 6306771899
