लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

उम्र हुयी 18 के पार, मतदान करेंगे अबकी बार.... नारों से गूंजा मैत्री क्रिकेट मैच


सत्यबन्धु भारत, श्याम शुक्ला

 मतदान जागरुकता हेतु खेला गया प्रशासन व पब्लिक 'मैत्री क्रिकेट मैच

जिलाधिकारी ने फीता काट, बैटिंग कर किया मैत्री क्रिकेट मैच का शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक ने मैच खेलकर युवाओ को मतदान हेतु किया जागरूक

वोट देकर युवा करेंगे कालीन नगरी के लोकतंत्र को मजबूत : डीएम



 भदोही। स्वीप एवं खेल प्रोत्साहन के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु हरदेवपुर चकमान धाता ग्रामीण स्टेडियम में प्रशासन व पब्लिक के बीच "मैत्री क्रिकेट मैच "का शानदार आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए, फीता काटकर  एवं बैटिंग कर मैत्री क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। 

 मैच में प्रशासन एकादश द्वारा 12 ओवर में 91 रन बनाया गया जिसके क्रम में पब्लिक एकादश की टीम द्वारा शेष तीन ओवर रहते हुए प्रशासन एकादश को हराया। 


        जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगों को 'मतदाता शपथ' दिलाते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है । भारत में क्रिकेट को अधिकांश युवा पसंद करते हैं मैं सभी युवाओं से अपील करती हूं कि 7 मार्च को इस पर्व में मत देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आपके एक एक वोट से लोकतंत्र मजबूत बनता है। आप अपना मत देकर देश के नीति निर्माण में अपनी भूमिका अदा करते हैं।उन्होंने कहा कि आज के मैच का स्कोर भी 90 के पार है और मैं चाहूंगी की भदोही जनपद में 90 प्रतिशत के पार वोटिंग हो। उन्होंने आदर्श बूथ, सखी बूथ सहित सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ प्रशासन द्वारा स्वागत सत्कार करते हुए अधिकतम मतदान पर बल दिया। 

      पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने युवाओं के साथ मैच खेल उनको प्रेरित करते हुए कहा कि युवा देश की दिशा और दशा तय करते हैं और भदोही के युवा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव में अपनी मजबूत भागीदारी तय करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने भदोही वासियों को आश्वस्त किया कि, विधानसभा चुनाव पूर्णतया शांति एवं समावेशी माहौल में पूर्ण होगा । 

मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन में भदोहीवासी निर्भीक होकर मतदान करें ।जनपद में सुगम, समावेशी, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष  एवं पारदर्शी तरीके से नए प्रतिमान को दर्ज करेगा। 

जिलाधिकारी ने पब्लिक टीम को विजेता टॉफी,प्रशासन टीम को रनरअप टॉफी तथा बेस्ट बैट्समैन विजय कुमार, बेस्ट बॉलर डॉ.अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक ,बेस्ट फील्डर अभय सिंह डिप्टी कलेक्टर, मैन आफ दी मैच सुनील कुमार को शील्ड देते हुए सभी खिलाड़ियों, स्कोरर,अम्पायर, स्वीप आईकान राजवीर यादव, जिला कीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन, युवा कल्याण अधिकारी दिनेश त्रिपाठी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। 

राजेश परदेसी ने अपने लोकगीतों के जरिए लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। स्टेडियम में लगे कोविड-19 टीकाकरण कैंप द्वारा 15 से 18 वर्ष के युवा सहित, खिलाडियो एवं जनता जनार्दन को दोनों डोज एवं बूस्टर डोज भी लगाया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धंयवाद ज्ञापित किया। 

 कार्यक्रम के अंत में भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन पर 2 मिनट का मौन कर सभी ने श्रद्धांजलि दिया*। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक्, बीएसए भूपेन नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी योगेन्द्र कुमार, अधिशासी अधिकारी जी लाल, आलोक रंजन,जिला सूचना अधिकारी डा0 पंकज कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं दर्शक गण उपस्थित रहे ।