लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सद्भावना समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

 


‌बाराबंकी। सद्भावना समिति द्वारा ग्राम भानमऊ, बाराबंकी में संचालित सद्भावना प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में भारतीय लोकतंत्र का महापर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम व पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर झंडारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित प्रशिक्षणार्थियों के साथ किया गया। कार्यक्रम में लगभग 40 लोगों ने पूरे उत्साह व उमंग से भाग लिया। 


प्रशिक्षण केंद्र संचालिका सुश्री प्रवीण बानो ने झंडारोहण किया व देश को आज़ादी दिलाने वाले बलिदानियों और स्वतन्त्रता सेनानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस अवसर पर उन्होने कहा कि हमारे महान स्वतन्त्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से हमने अपनी अनमोल आज़ादी पाई और हम संविधान निर्माताओं के आभारी हैं कि आज हम एक ऐसे लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं जहां प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार और शिक्षा का अधिकार सहित कई अन्य अधिकार प्राप्त हैं। देश की युवा पीढ़ी पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी है संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप देश को निरंतर आगे बढ़ाना और उम्मीद है वे इसे बखूबी निभाएंगे। 

‌झंडारोहण के बाद प्रशिक्षण केंद्र की महिलाओं/ बालिकाओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जिन्हें सुनकर सभी उपस्थित लोग जोश में आ गए और पूरा प्रांगण भारत माता की जयकार से गूंज उठा। 

‌कार्यक्रम के संचालन में सूरज सोनी, विनोद, सीमा देवी के साथ अंजुम बानो, नीशु, प्रियंका, ममता, विद्यावती, क्रांति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।