दिव्या को मिला स्टार इंडिया द रियल सुपर वूमेन ग्रांड सेलीब्रिटी अवार्ड 2021
सत्यबन्धु भारत
बाराबंकी। आज महिलाएँ ज़िंदगी के हर संघर्ष को जीतते हुए ऊँचाइयों को छू रही हैं, उन्हीं में से एक नाम दिव्या जायसवाल का है ,जो बाराबंकी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की रहने वाली है और देश का मान बढ़ा रही हैं। अभी हाल ही में दिव्या को स्टार इंडिया द रियल सुपर वूमेन ग्रांड सेलीब्रिटी अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है, जिन्होंने जिंदगी में ऐसे काले समय को हरा कर जहां उनसे पढ़ाई, किताबें करियर काम सब छिना, ज़िंदगी के एक लंबे समय तक मानसिक तनाव के साथ जिया हुआ समय देखा लेकिन इन्होंने कभी हार नहीं मानी, बल्कि अपने इस काले समय को अपनी ताकत बनाई और उसी समय यह दृढ़ संकल्प कर लिया कि जिंदगी में चुनौतियो को अपनी मजबूती बनाकर, हर औरत के लिए खड़ी होंगी जो आज भी दयनीय दशा में जी रही हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो हर औरत के लिए मिसाल बनना चाहती है जो विभिन्न प्रकार से अपने को कमजोर अबला समझती हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया का भी साथ न हो तो भी अपने सही कर्म और ईश्वर पर विश्वास के साथ वो किसी भी मंजिल को पा सके और दूसरे को भी प्रेरित कर सके यही उनका उद्देश्य है। और इसी प्रण के साथ इन्होंने ठान लिया था कि जिंदगी के आखिरी समय तक उस हर औरत के लिए खड़ी होंगी जो किसी न किसी कारण अपनी प्रतिभा को साबित नहीं कर पा रही हैं। दिव्या कहती हैं कि विभिन्न प्रकार से दयनीय स्थिति में आज भी महिलाओं का 73% हैl दिव्या मानना है कि हर औरत में इस संसार की सारी शक्तियां विद्यमान हैं उसे किसी की भी आवश्यकता नहीं..सृष्टि रचयिता भी वह स्वयं है..बस जरूरत है समाज की उस 73% दयनीय दशा में जीने वाली महिलाओं को उनकी शक्तियों को पहचनवाने की..दिव्या कहती हैं कि नारी शक्ति का पर्याय है और खुद में समर्थ है
दिव्या सरकार से अपील करती हैं कि महिलाओं के लिए ऐसे प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की ज़रूरत है जहां वह अपनी शक्तियों, प्रतिभा का भरपूर उपयोग कर सके और आर्थिक आज़ादी प्राप्त कर सकें।
दिव्या सभी महिलाओं को एक संदेश देती हैं---"तुझमें है दुर्गा, तुझमें है काली..
स्वयं को पहचान, तुझमें है शक्ति सारी"
