सत्यबन्धु भारत, प्रेम विश्वकर्मा
दिव्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर लवीना कला मंच के द्वारा यूपी महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु समाज की विभिन्न हस्तियों का सम्मान किया गया जिसमें लखनऊ की सत्या सिंह, नीलू त्रिवेदी सुरभि जैन, शोभना दीक्षित डॉ ज्योत्स्ना, मिसेज नीमा पंत, दाद इमाम, एमएस दुर्गा शर्मा, प्रियंका मुकेश, श्रद्धा,सुभी दीक्षित का सम्मान किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनीता अग्रवाल बाल संरक्षण आयोग की सदस्य गिरीश चंद्र उपाध्यक्ष राज्य ललित कला अकेडमी, डॉक्टर उमंग खन्ना, आकांक्षा श्रीवास्तव उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम में साक्षी त्रिपाठी प्रखर मिश्रा विकास अवस्थी ने कथक की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया कविता का पाठ रेनू वर्मा, श्रवण कुमार और अमरेंद्र दिवेदी ने किया लवीना जैन ने कार्यक्रम के संबंध में कहा दिव्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर के लिए भारत को आत्मनिर्भर और शिक्षित, स्वस्थ संस्कारवान होना होगा अपनी संस्कृति को ही गले लगा कर चलना होगा तब दिव्य भारत संभव है इस अवसर पर यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक सचिव सीमा गुप्ता भी उपस्थिति रही।
