लखनऊ। व्यापारी एसोसिएशन द्वारा कोरोना से बचाव हेतु लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है इस क्रम में लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन के अमराई गांव इकाई के अध्यक्ष श्री मोहम्मद अजमल चांद द्वारा एच जे टिंबर आरा मशीन अमराई गांव इंदिरा नगर लखनऊ मैं दिनांक 31 जनवरी 2022 को निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया इस अवसर पर 14 साल से18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन एवं बड़ों को कोवी शिल्ड व 60 साल के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया
इस अवसर पर लखनऊ व्यापारीएसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा प्रदेश महासचिव विकास मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर श्यामल आनंद कार्यालय मंत्री जेपी श्रीवास्तव अमराईगांव अध्यक्ष मोहम्मद अजमल चांद एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
