लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अमराई गांव इंदिरा नगर में गूंज उठी सीता राम विवाह की जय जय कार

भगवान राम की बारात के साथ हुआ चार दिवसीय रामलीला का समापन

सत्यबंधु भारत, प्रेम विश्वकर्मा



लखनऊ। अमराई गांव इंदिरा नगर लखनऊ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 43 बरस से निरंतर मेला  रामलीला समिति द्वारा मंचित की जाने वाली  चार दिवसीय रामलीला में तृतीय रात्रि में दशरथ नंदन श्रीराम मुनि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर दधीच की नाक की हड्डी से बना पिनाक नामक शिव धनुष का भन्जन करके जनक दुलारी सीता का वरण किया। 

कार्यक्रम के अंतिम दिन रामलीला में पाठ करने वालों का हुआ सम्मान


धनुष तोड़ने वाले को दंड देने की बात पर शेषावतार लक्ष्मण और प्रभु परशुराम के बीच तीखी बहस हो गई। मुनि परशुराम का क्रोध बढ़ता हुआ देखकर प्रभु श्री राम  ने विनय पूर्वक  कहां कि आप बड़े हैं क्रोध नहीं,क्षमा करना चाहिए ।क्रोधित परशुराम अपने इष्ट देव को जानकर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देकर वहां से प्रस्थान कर गए। 



  प्रमुदित मुनिन्ह भावँरीं फेरीं। नेगसहित सब रीति निवेरीं॥

राम सीय सिर सेंदुर देहीं। सोभा कहि न जाति बिधि केहीं॥

मुनियों ने आनंदपूर्वक भाँवरें फिराईं और नेग सहित सब रीतियों को पूरा किया। श्री रामचन्द्रजी सीताजी के सिर में सिंदूर दे रहे हैं, यह शोमंचित की जाने वाली शोभा किसी प्रकार भी वर्णित नहीं की जा सकती।

रामलीला में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किए गए पार्षद संतराम गौतम


श्री राम का अभिनय ग्राम के ही निवासी आकाश अवस्थी,,,,,,,, राजा मिश्रा, चिनहट - शेषावतार लक्ष्मण, सचिन शुक्ला- महाभठ मायावी सुबाहूँ, शिबू शुक्ला- महाबली निशाचर मारीच व इंद्रजीत मेघनाथ, शिवम विश्वकर्मा -ताड़क वन की चतुर सयानी विकराल  निशाचरी  ताड़का ,  बउआ शुक्ला -परम तपस्वी शिव भक्त परशुराम, आशीष पाल -महाराजा चक्रवर्ती सम्राट दशरथ के द्वारपाल, हर्ष शर्मा -चतुर सयाना खानसामा बावर्ची , अनिल अवस्थी -वैदेही जनक मिथिला नरेश , सुजल शुक्ला (  दुन्नी ) -जनक घास मंडी का घसियारा, जीतू शुक्ला ने चक्रवर्ती राजा दशरथ का अभिनय किया।

पंडाल व्यवस्था में विशेष सहयोग के लिए ज्ञानेंद्र दिवेदी भी किए गए सम्मानित


करोना प्रोटोकॉल के तहत भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आंशिक रूप से बरात भी निकाली गई।



मेला रामलीला समित के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार शुक्ला द्वारा अतिथियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया गया। महामंत्री दिलीप कुमार मिश्रा ने परशुराम का अभिनय करने वाले आशीष शुक्ला( बउआ शुक्ला )  को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। मेला रामलीला समिति द्वारा पार्षद संतराम गौतम व अतिथि सलाहुद्दीन सिद्दीकी का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान  किया गया। मंच साज सज्जा रामाश्रय रावत, पंडाल व्यवस्था आशीर्वाद टेंट हाउस ज्ञानेंद्र कुमार त्रिवेदी द्वारा की गई। ध्वनि विस्तारण व प्रकाश व्यवस्था निसार लाइट एंड साउंड सर्विस द्वारा की गई। रामाश्रय रावत अनिल कुमार द्विवेदी को रामलीला समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हरिओम शुक्ला लीला संचालक ने   ग्राम व क्षेत्रीय नागरिकों के अपार सहयोग के लिए  कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।