लखनऊ। माध्यम सामाजिक संस्था द्वारा 26 जनवरी को चिनहट ब्लाक के ग्राम टेरा खुर्द में धूमधाम से झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया इस अवसर पर संस्था की सचिव श्रीमती हेमा खत्री द्वारा झंडारोहण किया गया तथा वहां पर मौजूद लोगों में मिष्ठान का वितरण भी किया गया इस अवसर पर वहां पर मौजूद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया साथ ही ज़रूरतमन्द लोगों में कंबल वितरण किया इस अवसर पर, खत्री ला हाउस के ओनर श्री रोशन खत्री व डिवाइन कंसनटेलसी के आर. सी. तिवारी, संस्था के सहयोगी मिश्री लाल यादव, सौमित्र द्विवेदी, सूरज कुमार , दीप्ती आहूजा तथा ग्राम के सम्मानित लोग व महिलाये भी मौजूद रही।
