लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

इस महिला प्रत्याशी के फ़ैसले ने सबको हैरान कर दिया



171 पश्चिम लखनऊ विधानसभा की प्रत्याशी कायनात सिद्दीकी के फ़ैसले ने दिल हिला दिया

सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। कहते हैं परहित सरिस धर्म नहीं भाई, पर पीड़ा सम नहीं अधिमाई। अर्थात इस दुनिया में मानव होकर मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। एक तरफ जहां लोग अपने ऐसो आराम के लिए अपनों को बेगानों की तरह छोड़ देते हैं वहीं दूसरी तरफ जन अभियान पार्टी की प्रत्याशी कायनात सिद्दीकी जो 171 पश्चिम लखनऊ विधानसभा से चुनाव लड़ रही है जब उनको प्रचार के दौरान किसी के घर के सामने एक बुजुर्ग दयनीय हालत में दिखा तो उनसे रहा नहीं गया। उनकी आत्मा दया से भर गई और उन्होंने वृद्ध के हालात को देखते हुए ऐसा निर्णय ले लिया जिससे कायनात सिद्दीकी चर्चा का विषय बन गई हैं। कायनात ने बुजुर्ग को अपने घर में अपने साथ रखकर सेवा भाव का निर्णय ले लिया। आस पास के लोगों के द्वारा उनके फ़ैसले को सुनकर लोग चौक गए, ज़ाहिर सी बात है कि आज अपने माता पिता को लोग बेहतर जिंदगी देने के लिए हिसाब किताब करते हैं । वहीं कायनात ने एक अंजान बुजुर्ग को बेहतर जिंदगी देने के लिए आस पास के लोगों की मौजूदगी में यह काम करके मिसाल कायम की है और अपने सरल, दयालु व्यक्तित्व का परिचय दिया है। आपको बता दे कि कायनात सिद्दीकी का यह कोई पहला मानवीय कार्य नहीं है उसके पहले भी वह तमाम मानवीय कार्य करती चली आ रही हैं।।  गौरतलब है कि लखनऊ विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट कर अनुसार लखनऊ के 40% बुजुर्ग अपने बच्चों से वह सेवा सम्मान नहीं पा रहे हैं जिसके वह हकदार हैं।