लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आखिरकार विनय राणा ने प्रियंका पंडित से कह ही दिया प्यार होई ना दोबारा



भोजपुरी सिनेमा के नव चर्चित अभिनेता विनय राणा और अभिनेत्री  प्रियंका पंडित स्‍टारर भोजपुरी फिल्म प्यार होई ना दोबारा  की शूटिंग पूरी हो गई है। यू तो शूटिंग के पहले दिन से ही फ़िल्म चर्चे में रही , लेकिन इन दोनों की केमेस्‍ट्री को लेकर भोजपुरी सिने इंडस्‍ट्री में खूब चर्चा हो रही है। फिल्‍म के सेट पर उनके बीच तालमेल बेहतरीन रहा। इसको लेकर फिल्‍म के निर्देशक  नवजोत पोछार ने बताया कि फिल्म 'प्यार होई ना दोबारा'  एक पारिवारिक, कॉमेडी व रोमांटिक  फिल्‍म है। ऐसे में कई रोमांटिक सीन ऐसे हैं, जो अभूतपूर्व हैं। और इसमें  विनय राणा व प्रियंका पंडित की अदाकारी देखकर कोई  भी दंग रह जायेगा। दोनों हर एक सीन ऐसे कर रहे हैं, मानो यह रील की नहीं रियल कहानी है।


वहीं, विनय राणा ने फिल्‍म में अपनी भूमिका को चाइलेंजिंग बताया और कहा कि शूट के दौरान सभी लोग अपनी भूमिका को बखूबी निभाये हैं। जहां तक बात  प्रियंका पंडित की है, उनके बारे में कौन नहीं जनता कि कितनी कमाल की अदाकारा हैं। हमारी फिल्‍म में भी उनके साथ मेरे अच्‍छी दोस्‍ती हो गई है। इस वजह से हम लोग अपने किरदार को बड़े ही सहजता के साथ पूरा कर लेते हैं। मुझे लगता है कि जब यह फिल्‍म पर्दे पर आयेगी, तब दर्शकों भी इस बात को महसूस करेंगे कि हमारी जोड़ी बेहद रोमांटिक है। पी आर ओ अरविन्द मौर्या।


आपको बता दें । इस फिल्म में खलनायकी का ताडव रूपेश मिश्रा व देव सिंह राजपूत का देखने को मिलेगा । फिल्‍म के निर्माता  बजरंगी  कुमार बागी और निर्देशक नवजोत पोछार हैं। फिल्‍म में विनय राणा और प्रियंका पंडित के साथ दीपक दिलदार, माही सिंह राजपूत ,रूपेश मिश्रा,देव सिंह उदय भगत जेपी सिंह मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे हैं। उमीद हैं  दर्शको बहुत पसंद आयेगी।