- लखनऊ की ज़ारा शेख बनी मिस इंडिया ब्यूटीफुल
- मेडिकल स्टूडेंट हैं लखनऊ की ज़ारा शेख
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ की ज़ारा शेख सुपर मॉडल, एक्ट्रेस ने मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम किया. ज़ारा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की।
मिस्टर एंड मिस इंडिया एक्सक्लुसिव 2021 कार्यक्रम जयपुर राजस्थान के होटल रेनेस्ट में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था। दिनांक को इस कार्यक्रम को पुनः पूरी शक्ति के साथ आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की।
मिस्टर एंड मिस इंडिया एक्सक्लुसिव 2021 आयोजन मनोज सोनी एलडेनो मॉडल द्वारा किया गया।
इस शानदार मंच पर लखनऊ की ज़ारा शेख को इस कार्यक्रम में मिस इंडिया ब्यूटीफुल 2020 के खिताब से नवाजा गया। इसी शो में डी दीपरा और उपासना डोभवाल की ड्रेस पहनकर ज़ारा शेख ने बतौर शो स्टॉपर वॉक किया। ज़ारा शेख द्वारा मिस्टर एंड मिस इंडिया एक्सलीसिव 2021 को जज भी किया गया।
ज़ारा शेख मेडिकल स्टूडेंट् होने के साथ साथ एक सुपर मॉडल और एक्ट्रेस है। इसके पहले भी ज़ारा ने एम फेम मिस नॉर्थ इंडिया, मिस फोटोजेनिक 2016, यूपी आइकन 2019, सुपर मॉडल ऑफ लखनऊ 2017 के खिताब जीते हैं। इसके अलावा लखनऊ टॉप मॉडल सीजन 3, ट्रेन फेयर एंटरटेनमेंट भी जज कर चुकी हैं।
ज़ारा ज्योतिका त्यागी के गीत चान वे में अभिनय करती नज़र आ रही हैं और डिजायनर करन कपूर के साथ भी काम किया है।
एक सवाल के जवाब में ज़ारा कहती हैं
कि मेरा कंपटीशन किसी से नहीं खुद से है वैसे तो किसी भी सफलता को पाने के लिए किसी भी काम में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन जो व्यक्ति हर दिन खुद को तरासता रहता है वह अपना मुकाम हासिल ही कर लेता मैं बस इतना कहूंगी की प्रत्येक उस व्यक्ति समाज के सकारात्मक कार्यों के लिए वैचारिक व्यवहारिक रुप से कार्य करते रहना चाहिए जिसे लोग फ़ॉलो करते हैं तभी हमारा देश समाज उन्नत करेगा।
ज़ारा कहती है कि मै सभी शुभचिन्तको एवं समर्थकों को धन्यवाद करती हूँ कि उनके प्यार, स्नेह से मैं यहां पहुँच सकी।
