लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

महंगाई से देश की जनता बेहाल है:अनूप शुक्ला



कायनात सिद्दीकी (प्रत्याशी- 171 पश्चिमी विधानसभा, लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गर्जे अनूप शुक्ला

सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। अकायना वेलबीइंग ट्रस्ट की संस्थापक कायनात सिद्दीकी (प्रत्याशी- 171 पश्चिमी विधानसभा, लखनऊ) के द्वारा गरीब बच्चों के साथ नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जन अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा समारोह में बच्चों की खेल प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।




अध्यक्ष अनूप शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि महंगाई से देश की जनता बेहाल है और सभी राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे है, किसी को जनता की परवाह नहीं है इसलिए जन अभियान पार्टी महंगाई के विरोध में "महंगाई रोको यात्रा" पूरे प्रदेश के सभी जनपदो से निकाली जाएगी। यात्रा में व्यापारी, महिला, किसान, युवा सभी वर्ग के लोग हिस्सा ले रहे हैं। ये यात्रा प्रदेश के सभी जनपदों में जाएगी और जनता से महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर जन अभियान पार्टी को वोट देने की अपील करेगी। सभी दलों ने धोखे के शिवा जनता को कुछ नहीं दिया है। व्यापारी वर्ग एवं महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था के नाम पर ठगा जा रहा है। इसलिए पार्टी व्यापारी सुरक्षा आयोग के साथ पेंशन बीमा मण्डी शुल्क जैसी बहुत मांगों को पूरा करने के साथ ठेला, फेरी, फुटपाथ के छोटे व्यापारियों को फ्री में दुकान दी जाएगी। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, फ्री बस, सुरक्षा के साथ छात्राओं को मुफ्त शिक्षा, स्कूटी, देव देकर मजबूती प्रदान की जाएगी। अधिवक्ताओं को पेंशन, किसानों को बिजली पानी, शिक्षामित्रों एवं होमगार्डों का नियमितीकरण के साथ गरीबों एवं मध्यम वर्ग को दो सो यूनिट बिजली फ्री देकर उनको अच्छी जीवनशैली प्रदान करेंगी।


अभी तक लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागटाज, कानपुर, ओटेया, उन्नाव, आगरा, गाजियाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत समेत विभिन्न जनपदों में 125 प्रत्याशियों ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानससभा चुनाव के लिए आवेदन किए। इसमें ज्यादातर व्यापारी, महिला और युवा वर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने जन अभियान पार्टी को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। समारोह में मुख्य रूप से जन अभियान पार्टी के डॉ.पी. सी. गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय मौर्या प्रदेश

सचिव, स्नेह लता सिंह प्रत्याशी 173 पूर्वी विधानसभा लखनऊ, रचना मिश्रा प्रत्याशी 174 मध्य विधानसभा लखनऊ, हिना नदीम, देवांश मिश्रा जिला अध्यक्ष युवा लखनऊ, राहुल गुप्ता जिलाध्यक्ष आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।