लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से गर्म कपड़े, राशन, कम्बल, सैनेटरी पैड आदि का वितरण



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। 31 दिसम्बर 2021 को "भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से गर्म कपड़े, राशन, कम्बल, सैनेटरी पैड आदि का वितरण कार्यक्रम आंचलिक विज्ञान केन्द्र के सामने वाली गली में (रेलने लाइन के किनारे झुग्गी झोपड़ी बस्ती) कपूरथला में किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से माँ गायत्री जनसेवा संस्थान, नीशू वेलफेयर फाउण्डेशन, बैदेही वेलफेयर फाउण्डेशन, मानवाधिकार सुरक्षा परिषद, द हुनर फाउण्डेशन, किरन फाउण्डेशन, सिटीजन डेवलपमेंट फा०, आशा वेलफेयर फा०, दया करुणा फा० शिवदेवी एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सो०, विद्यानृत्यं फाउण्डेशन, रत्नगिरी सेवा संस्थान, टीम फूड, द फोन स्टोर, गुंजन यशस्वी वेलफेयर फाउण्डेशन, संकल्प सेवा का, क्षत्रिय क्षत्राणी सेवा समिति, द मदर्स वेलफेयर फाउण्डेशन, एक परिवर्तन फाउण्डेशन, श्री कृष्णा फाउण्डेशन आदि का विशेष सहयोग रहा। ये सभी समाजसेवी संस्थायें समय समय पर अपना सहयोग जरूरतमंदो को प्रदान करती रहती हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व मुकेश मिश्रा क्षेत्रीय संयोजक भा०ज०पा० दिव्यांग प्रकोष्ठ एवं नगर संयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ अरूण प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा संतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर सह संयोजक गुंजन वर्मा, रूबीराज सिन्हा, पीयुष कुमार दुबे, मनोज सिंह चौहान, अनीता वर्मा, शालिनी सिंह, विशाल श्रीवास्तव, ज्ञान तिवारी, सोनी वर्मा, दीप्ति जेटली, मोहित सिंह चौहान, मानसी प्रीत जैसी, सचिन श्रीवास्तव, नीरज कश्यप, पवन कुमार सोनी, विद्या भूषण सोनी, हेमा पाण्डेय, संदीप शुक्ला, रोहित सिंह, अभिनव गुप्ता, सीमा राय, एंजल प्रवीन, आयुष पाण्डेय, शिखर कुमार, विजय गुप्ता, रेखा सिंह, मयंक दिवाकर, राहुल आदि का विशेष सहयोग रहा। वितरण कार्यक्रम का कुशल संयोजन डॉ० नितिका सिंह गौर ने किया। नगर संयोजक अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना भाजपा का लक्ष्य है ये वितरण जरूरतमंदो के लिए चलता रहेगा। भाजपा नगर सह संयोजक गुंजन वर्मा व रूबीराज सिन्हा ने सभी समाजसेवियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समापन किया।