लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जन कल्याण एवं विकास मंच गढ़ी के द्वारा 73वे गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया



गुरुग्राम प्रत्येक साल के भांति इस वर्ष भी 73वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जन कल्याण एवं  विकास मंच  की टीम एवं संस्था के अध्यक्ष अविनाश कुमार  के सानिध्य में  लेबर चौक गढ़ी में ध्वजारोहन समारोह का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए इस बार का प्रोग्राम गरीबों के बीच मनाया गया और गरीबों को इस शुभ अवसर पर समाजसेवी और मानेसर नगर निगम के भावी मेयर पद के  उम्मीदवार डॉ इंद्रजीत यादव और समाज सेवी चाचा चरण सिंह के सहयोग से शॉल भेंट की गई।

इस अवसर पर लोगों के लिए भव्य भंडारे व्यवस्था की गई

 जिसमें हजारों से ज्यादा के संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ध्वजारोहण डॉ  इंद्रजीत यादव के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ ।

कोरोना गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए लोगों के बीच मास्क बांटे गये  और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए प्रोग्राम को सफल बनाया गया। जन कल्याण एवं  विकास मंच के अध्यक्ष अविनाश कुमार  इस प्रोग्राम को सफल बनाने में जिन लोगों का सुझाव और सहयोग आया उनका धन्यवाद् और आभार व्यक्त किया जन कल्याण एवं विकास मंच द्वारा भिन्न-भिन्न जगहों पर कार्यक्रम का किया जाता है अति  जरूरतमंदों के लिए सेवा के लिए तात्पर्य है,  इस प्रोग्राम को सफल बनाने में जन कल्याण विकास मंच के कार्यकर्ताओ का पूरा सहयोग रहा |