लखनऊ। तालकटोरा रोड के तीन सौ दुकानों का बढ़ा किराया वापस लेने पर व्यापारियों ने महापौर का स्वागत किया।व्यापारियों ने नए वर्ष का गिफ्ट बताया।
लखनऊ नगर निगम द्वारा वर्ष 2017 में तालकटोरा रोड के लगभग तीन सौ दुकानदारों के किराए में 6 गुना वृद्धि किए जाने का आदेश हुआ था ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर युवा अध्यक्ष आलमबाग तालकटोरा रोड व्यापार मण्डल के महामंत्री रमन मिश्रा की अगुवाई में एक लंबे अरसे से महापौर संयुक्ता भाटिया जी से इस बढ़े हुए किराए को वापस लेने की मांग की जा रही थी।
कल लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में बढ़े किराए को वापस लेने का प्रस्ताव कार्यकारिणी में स्वीकृत होने से दुकानदारो में हर्ष व्याप्त हो गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रान्तीय मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंह, नगर वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल व आलमबाग तालकटोरा रोड व्यापार मंडल के संरक्षक श्याम मिश्रा अध्यक्ष संदीप कांत राजन, महामंत्री रमन मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री जितेंद्र प्रसाद कनौजिया कोषाध्यक्ष अनिल गुलवानी सुबह 11 बजे महापौर संयुक्ता भाटिया के आवास में महापौर को फूल मालाए भेंट कर इस साहसिक फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर युवा अध्यक्ष रमन मिश्रा ने महापौर के साहसिक फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि आपके इस आदेश से दुकानदारों हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। नए वर्ष में किराए की छूट का जो गिफ्ट आपने दिया है इससे दुकानदारो को बहुत राहत मिली है।
