लखनऊ। 07.12.2021 दिन मंगलवार को शिल्पकला महोत्सव के तत्वाधान में नक्षत्र फाउन्डेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुश्री पूजा वर्मा की ईश स्तुति के हुआ, मधूलिका बोस द्वारा हे शुभारम्भ गीत पर नृृत्य करके सभी का स्वागत किया गया तत्पश्चात दयानन्द बाल सदन, मोती नगर, लखनऊ द्वारा योग सम्बन्धी प्रस्तुती दी गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डाॅ0 अमरजीत यादव(समन्वयक, योग विभाग, लखनऊ विश्ववविद्यालय, लखनऊ) विशिष्ट अतिथि डाॅ0 एस0 डी0 सिंह(होम्योपैथिक चिकित्सक), एवं डाॅ0 कुन्ती प्रकाश(प्रसिद्ध समाजसेविका), उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शहर की कुछ हस्तियों को भी सम्मानित किया गया जिनमें शैलेन्द्र श्रीवास्तव, मुकेश मर्चेन्ट, कुसुम वर्मा, कनकलता गुप्ता, सुजना शर्मा, मोहित सिंह चौहान एवं डाॅ0 बृजेन्द्र प्रताप सिंह जी रहे। संस्था द्वारा कार्यक्रम अवसर पर योग सम्बन्धित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया, योग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान राम, द्वितीय स्थान आहना ओम सिंह एवं तृतीय स्थान शिवानी सिंह ने प्राप्त किया एवं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान नेहा पाण्डेय, द्वितीय स्थान प्रत्यान्श सिंह एवं तृतीय स्थान रोहित शर्मा ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नक्षत्र फाउन्डेशन द्वारा 30 बच्चियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया, जिन्होंने विगत 3 माह में नक्षत्र फाउन्डेषन द्वारा संचालित ब्यूटीशियन एवं सिलाई का निःशुल्क कोर्स किया।
कार्यक्रम संयोजक में डाॅ0 उदय प्रताप सिंह रेडियो जाॅकी बिन्दु जैन, डाॅ0 ऋचा आर्या, श्रीमती रीता चन्द्रा एवं श्री विनोद राय उपस्थित रहे।
