लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मुंशीपुलिया पर लगाया गया जीएसटी पंजीकरण जागरूकता शिविर




-    सरकार के निर्देश पर व्यापारियों की सुविधा के लिए वाणिज्य कर विभाग की पहल

-     लेखराज गोल्ड मुंशीपुलिया पर मौजूद रहें  विभाग के आला अधिकारी

लखनऊ। 8 दिसम्बर

व्यापारियों की सुविधा के लिए वाणिज्य कर विभाग ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर जीएसटी पंजीकरण के लिए कैम्पों का आयोजन किया  गया। इसके तहत जीएसटी पंजीकरण जागरूकता अभियान का 8 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से लेखराज गोल्ड मुंशीपुलिया इंदिरानगर में आयोजित किया गया है। व्यापार मण्डल को इसकी जानकारी व्यापारियों तक पहुंचाने को भी कहा गया है। 



कैम्प में असिस्टेंट कमिशनर खण्ड-22 पुष्पराज सिंह, असिस्टेंट कमिशनर खण्ड-21 अंचल अग्रवाल, असिस्टेंट कमिशनर खण्ड-20 आशीष शुक्ला और असिस्टेंट कमिशनर खण्ड 19 कामना दुबे शुक्ला मौजूद रहें। वाणिज्यकर अधिकारी खंड 22 अभिषेक मिश्र, वाणिज्यकर अधिकारी खंड 21 राज कुमार शुक्ला, वाणिज्यकर अधिकारी खंड 20 डॉ शालिनी तिवारी और वाणिज्यकर अधिकारी खंड 19 संतोष कुमार भी कैंम्प में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और जीएसटी के पंजीकरण करवाने के लिए मौजूद रहें।