लखनऊ। थाना बन्थरा के अंर्तगत, ग्रीन सिटी परिसर में, एक कोबरा सर्प सर्दी की धूप सेकने के लिये एक कच्ची मार्ग में बैठा था, जिसको देख काम करने वाले मजदूरों में मचा हड़कंप। पशु कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार पात्रा जी को इसकी जानकारी दी गईं, जोकि वर्तमान समय मे वही के निवासी हो गए हैं, जिन्होंने तुरन्त जाकर सर्प को सावधानी से पकड़ा, व दूर जंगल मे आजाद किया। वरना काम कर रहे मजदूर लोग इसको मार देते। इसके साथ साथ लोगो को जागरूक भी किया, सर्दी में सर्प धूप सेकने के लिये निकलेगे तो न मारे, बल्कि उसके सामने से हट जाए, उन्हें भी सर्दी व भूख लगती है।
