बाराबंकी : ग्रासरूट फ़ाउंडेशन द्वारा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित स्फूर्ति योजना का संचालन ग्राम भानमऊ जिला बाराबंकी में किया जा रहा है।
परंपरागत उद्योगों को बढ़ावा देकर लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने, नियमित जीविकोपार्जन एवं आय के स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। ग्रासरूट फ़ाउंडेशन भूमिहीन एवं छोटे किसानों को मधुमक्खी पालन जैसे परंपरागत उद्योग के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर इस योजना द्वारा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने का कार्य कर रहा है।
इस क्रम में मौन पालन से जुड़े नए व्यक्तियों का तीन दिवसीय प्रारम्भिक प्रशिक्षण 20-20 के समूह में ग्राम अडौरा, मदारपुर, भवनियापुर में हो चुका है।
तीन दिवसीय यह प्रशिक्षण आज ग्राम भानमऊ में चल रहा है। प्रशिक्षण में मधुमक्खियों के व्यवहार, उनके रख-रखाव व शहद निकालने के बारे में विस्तृत रूप से बताया जाता है व मधुमक्खी पालन हेतु इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण एवं किट का प्रयोग करना भी बताया जाता है।
प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षुओं को मौन पालन में प्रयुक्त होने वाले बाक्स व उपकरण नि:शुल्क वितरित किये जाएंगे।
कार्यक्रम में सुश्री अपर्णा मिश्रा (सीईओ), श्री बलराम मिश्रा (मौन विशेषज्ञ), सुश्री तोमोशा मुखर्जी (सीडीई) उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्रीमति प्रवीण बानो, श्रीमति सीमा देवी, श्री सूरज का भी योगदान रहा।
