लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित वीडियो सॉन्ग "योगी अवर सीएम" हुआ यूट्यूब पर लांच



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5 वर्षों के कार्यकाल पर अवॉर्ड विनिंग फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने वीडियो सॉन्ग "योगी अवर सीएम" की लॉन्चिंग आज यूट्यूब पर की।




इस मौके पर विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि इस गाने का मकसद जनता को इस बात से रूबरू कराना है कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने कार्यकाल के दौरान कितने संघर्षों का सामना किया और इसके बावजूद जनता के लिए निरंतर सकारात्मक कार्य करते रहे।


2 मिनट 15 सेकंड के इस गाने में इस बात को दर्शाने की कोशिश की गई है की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले 5 सालों में भरपूर तरक्की की है।