लखनऊ। स्वदेशी मेला लखनऊ में 17 से 26 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर मे आयोजित हो रहा है l मेले के नवें दिन आज विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत दोपहर 2.00 से 4.00 बजे तक दिन संगोष्ठी और काव्य पाठ का आयोजन किया गया संगोष्ठी का विषय आर्थिक स्वतंत्रता बिना राजनीतिक स्वतंत्रता मूल्यहीन पर आयोजित की गई, संगोष्ठी और कविता पाठ का आयोजन डॉ आनंद दीक्षित डॉक्टर अनिल शुक्ला , डॉ संजय उपाध्याय एवं चंदन जी द्वारा किया गया ।
भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई एवं महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती पर विद्यालयों महाविद्यालयों के बच्चों द्वारा उनको नमन करते हुए काव्य प्रतियोगिता का भी आयोजन संगोष्ठी समिति द्वारा किया गया, इस प्रतियोगिता में तीस छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आज के मुख्य अतिथि श्री चंद्र भूषण पांडे जी, न्यायाधीश थे ।
इसी दिन में नीममैन नाम से जाने जाने वाले श्री श्री राम अवतार सिंह खंगार द्वारा नीम संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें नीम महत्व गुणों को बताते हुए नीम पौधे के विस्तार बात पर चर्चा हुई। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके उपरांत सायं कवि सम्मेलन के आयोजन किया गया। कवि कन्हैया लाल राजबंसी जी, श्री आर पी ठाकुर जी, और डॉ सुरेश उजाला थे, अचीवर कैरी ओके ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीत , वेलकम क्रिएशन द्वारा संस्कृति कार्यक्रम, सहीन खुशबू द्वारा गजल की प्रस्तुति, अरिवा शुक्ला कविता, सरला गुप्ता जी द्वारा लोकगीत लोकनिर्त्य, हर्ष जी द्वारा देशभक्ति गीत का आयोजन किया गया । उपर्युक्त कार्यक्रमों मे विवेक चौधरी जी, डी एन तिवारी जी, शुभम सिंह जी, अनुपम श्रीवास्तव जी, विजय गुलाटी जी, सुप्रिया जी, पुष्पेश जी, सोनी सिंह, नीरा सिन्हा वर्षा जी, शिव सागर जी , सुमित जी और कुलदीप खरे जी आदि उपस्थित रहे l
