लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग से ही देश की उन्नति होगी:रमेश चंद्र रत्न केंद्रीय राज्य मंत्री

 


सत्यबन्धु भारत, प्रेम विश्वकर्मा

लखनऊ। स्वदेशी मेला लखनऊ में 17 से 26 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर मे आयोजित हो रहा है l मेले के आठवें दिन आज विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।






इसके अंतर्गत दोपहर  2.00 से 4.00 बजे तक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय संगोष्ठी  और कविता पाठ का आयोजन  डॉ आनंद दीक्षित जी , डॉ अनिल शुक्ला जी, डॉ संजय उपाध्याय और चंदन जी के द्वारा आयोजित की गई  जिसका विषय भारत विकास का संकल्प का तीसरा विकल्प न साम्यवाद न पूजीवाद पर आधारित था। 



मुख्य अतिथि रमेश चंद्र रत्न केंद्रीय राज्य मंत्रीचेयरमैन, पीएससी, रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, भारत सरकार  थे । जिनका स्वागत अमित दिक्षित जी,   डॉ आनंद दीक्षित जी , डॉ अनिल शुक्ला, डॉ संजय उपाध्याय, चंदन, वैभव जी,  जी आदि के द्वारा किया गया । इसी दिन  सबीना शैफी  नाम की दिव्यांग बच्ची ने मंत्री जी के सामने  गीत प्रस्तुत किया l उपर्युक्त कार्यक्रमों मे  आशीष कश्यप जी , फिल्म डायरेक्टर भोजपुरी , विवेक चौधरी जी, डी एन तिवारी जी, शुभम सिंह जी, अनुपम श्रीवास्तव जी, विजय गुलाटी जी, सुप्रिया जी,  पुष्पेश जी,  सोनी सिंह,  नीरा सिन्हा वर्षा जी, शिव सागर जी , सुमित जी और  कुलदीप खरे जी आदि उपस्थित रहेl