लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जन सेवक क्रांति पार्टी का गुरुग्राम में हुआ उद्धघोष समारोह



दलदल की राजनीति यानि जातिवाद, धर्मवाद व क्षेत्रवाद की हो रही राजनीति से देश के युवाओं को बचाने व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एक नयी राजनीतिक पार्टी का गठन हुआ है जिसका नाम है जन सेवक क्रांति पार्टी।  ये पार्टी किसी राजनेता या उनके वंशजो की नहीं बल्कि शिक्षित युवाओं के एक समूह ने बनाई है, जो राजनीति के माध्यम से समाज में एक नयी क्रांति लाना चाहते है इसलिए उन्होंने इस पार्टी का गठन किया है जो राष्ट्रीय स्तर पर काम करेगी और राजनीति में बदलाव लाएगी।  साइबर सिटी गुरुग्राम में 04 दिसंबर 2021 को इस पार्टी का उद्घोष  किया गया।  पार्टी की नीति व विचारधारा से अवगत कराते हुए जन सेवक क्रांति पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंकित अलघ जी ने बताया कि इस पार्टी का गठन जातिवाद या धर्मवाद पर नहीं बल्कि दो सिंद्धान्तो पर किया गया है, जिसमे पुरुष और स्त्री की सम्मानता और मानवता है। उन्होंने कहा कि आज ज्यादातर राजनितिक पार्टियाँ अपने स्वार्थ के लिए गल्त को भी सही कहने लगती है लेकिन जन सेवक क्रांति पार्टी सही को सही और गलत को गलत कहते हुए सर्व समाज के विकास पर काम करेगी। उनका कहना है यदि हम सत्ता परिवर्तन की बजाए व्यवस्था परिवर्तन पर काम करे तभी हम एक खुशहाल भारत की नींव रख सकते है।  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंकित अलघ जी ने कहा उनकी पार्टी राजनीति में क्रांति व राजनीति में शुद्विकरण पर काम करेगी। हम अपनी पार्टी में बुद्धिजीवी, शिक्षित, युवा, जन सेवक व समाज से जुड़े लोगो को जोड़ने का काम करेंगे ताकि हमारी पार्टी का हर कार्येकर्ता ईमानदारी व लगन के साथ लोगों की सेवा करे व उनके हर मुद्दों को उठाकर उनका समाधान कराया जा सके। आज, राजनीति में युवाओं को आगे आने की जरुरत है एवं एक दूसरे की टांग खींचने की बजाय एक दूसरे के हाथ को खींचने की जरुरत है  क्यूँकि युवा ही राजनीति में नयी क्रांति ला सकते है। इसलिए हम इस पार्टी से साफ़ छवि, ईमानदार, बुद्धिजीवी एवं शिक्षित लोगों को ही जोड़ने का काम करेंगे ताकि जिस लक्ष्य को लेकर इस पार्टी का गठन हुआ है उसको प्राप्त किया जा सके। 


इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री विक्रांत मक्कार जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री योगेश कटारिया जी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्री मति शिवानी शर्मा जी, राष्ट्रीय संयोजक श्री मोहन ढींगरा जी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी श्री अखिल पॉल जी, राष्ट्रीय कष्ट निवारण समिति प्रमुख श्री अनिल शर्मा जी, राष्ट्रीय कार्यक्रम समन्वयक श्री अमित घई जी, राष्ट्रीय सदस्य श्री मति काजुरी दास जी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री पारितोष बक्शी जी,  हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री श्री अभिषेक ठाकुर जी, हरियाणा प्रदेश संयोजक श्री संदीप शर्मा जी एवं जिला कार्येकरिणी के सदस्य भी मौजूद रहे।