लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्वदेशी मेला में भजनों की वर्षा के बीच भजन सम्राट अनूप जलोटा ने मोदी योगी को लेकर कह दी यह बड़ी बात



स्वदेशी मेला लखनऊ में भजन सम्राट अनूप जलोटा को सुनने उमड़ा जनसैलाब

ऐसी लागी लगन, कभी कभी भगवान को भी जैसे गीतों पर जमकर झूमे श्रोता

भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजन अक्षतम केशवं गीत पर भाव नृत्य से लखनऊ की सुनैना जयसवाल ने सबको किया मंत्रमुग्ध



भजन सम्राट अनूप जलोटा ने स्वदेशी मेला में अपने विश्वविख्यात एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को लगातार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया लेकिन उसी के बीच में उन्होंने योगी और मोदी को राम लक्ष्मण की जोड़ी बताकर जमकर तालियाँ बटोरी। उन्होंने योगी मोदी की जमकर प्रशंसा की 



स्वदेशी मेला लखनऊ में 17 से 26 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर मे आयोजित हो रहा है l मेले के सातवे दिन आज विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l  इसके अंतर्गत दोपहर  2.00 से 4.00 बजे तक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय संगोष्ठी  का आयोजन डॉ आनंद दिक्षित, डॉ अनिल शुक्ला, डॉ संजय उपाध्याय, और चंदन जी के तत्वाधान  में आयोजित की गई l  जिसका विषय  विश्व महाशक्ति बनने की चुनौती और भारत पर आधारित था l दिनांक 23 दिसंबर 2021 को ही स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किए किया गया जिसमें निजी क्षेत्र की 6 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में मा ० महापौर, लखनऊ, श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी द्वारा निरीक्षण किया गया ।

सैकड़ों अभ्यर्थियों में जी 4 एस ने 28 शिवांगिनी लॉजिस्टिक ने 3 श्रेया इंटरप्राइजेज ने 12 रेंडस्टेड ने14 टीम एच आर ने 18 और इमराल्ड ने 8 अभ्यर्थी चुने इस प्रकार कुल 83 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला। स्वदेशी मेले मे प्रमुख रूप से प्रस्तुति भजन सम्राट श्री अनूप जलोटा जी द्वारा की गई।  भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा भजन प्रस्तुति के बीच योगी मोदी की बात लाकर ऐसा कुछ कह दिया जिसे सुनकर श्रोताओं की तालियां दुगिनी आवाज़ में बजने लगी। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने स्वदेशी मेला में अपने विश्वविख्यात एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को लगातार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया लेकिन उसी के बीच में उन्होंने योगी और मोदी को राम लक्ष्मण की जोड़ी बताकर जमकर तालियाँ बटोरी उन्होंने योगी मोदी की जमकर प्रशंसा की। 



इस आयोजन में भजन सम्राट अनूप जलोटा का स्वागत क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी , उत्तर प्रदेश, स्वदेशी जागरण मंच  श्री अजय  उपाध्याय जी के द्वारा किया गयाम  उपर्युक्त कार्यक्रमों मे श्री सर्वेश पांडे जी, उज्जवल त्रिपाठी जी , अमित दिक्षित जी , विवेक चौधरी जी, डी एन तिवारी जी, अनुपम श्रीवास्तव जी, विजय गुलाटी जी, सुप्रिया जी,  पुष्पेश जी,  सोनी सिंह , सूरज जी,  नीरा सिन्हा वर्षा जी, शिव सागर जी, वैभव,  जी , सुमित जी और  कुलदीप खरे जी आदि उपस्थित रहे।