सत्यबन्धु भारत, नैना वर्मा
लखनऊ। सबरी बस्ती के बच्चों का द मदर्स लैप वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कैलेंडर लांच 2022 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंकिता बाजपेयी द्वारा गणेश वंदना करके किया गया। कार्यक्रम में सबरी बस्ती के बच्चो का एक विशेष कैलेंडर लांच किया गया। संस्था की अध्यक्ष मानसी प्रीत जेस्सी एवं सचिव मोहित सिंह चौहान ने बताया कि यह कैलेंडर भारत का एक मात्र ऐसा कैलेंडर है जो सबरी बस्ती के बच्चो के लिए बनाया जाता है। साथ ही बच्चो को एक मंच प्रदान करके उनकी प्रतिभा को निखारने का एक अवसर प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में बी ओरिजिनल प्रोडक्शन के डायरेक्टर तौसीफ द्वारा 40 टाइटल होल्डर मॉडल्स ने बस्ती के बच्चो के साथ रैंप वॉक किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रदीप शुक्ला जी ने किया , साथ ही मनीष पंडित के अपनी सुरीली आवाज से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में नीमा पन्त जी, डॉ० उमंग खन्ना , अरुण प्रताप सिंह, ममता सिंह की विशेष उपस्तिथि रही। साथ ही अभिषेक सिन्हा, मनीष पंडित, रिशु सिंह, गुंजन वर्मा, रोहित सिंह , ज्ञान तिवारी , अमित सिंह चौहान, अभिषेक राय , पीयूष दुबे , डॉ० ऋचा आर्या , डॉ० उदय प्रताप सिंह, वर्षा चौहान , राखी सिंह, डॉ० आयुष्मान , आस्था शुक्ला , नीरजा शुक्ला, वर्षा दीक्षित ,तौसीफ अहमद , विपुल सिंह , मयंक दिवाकर, नीलू त्रिवेदी , निकिता गौर, शालू आहूजा , शालिनी श्रीवास्तव आदि की उपस्तिथि रही। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष मानसी प्रीत जी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य मे बस्ती के सभी बच्चो और महिलाओं को ब्लैंकेट वितरित किये। कार्यक्रम आयोजन आज 29 दिसम्बर 2021 दिन - गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होटल दीप पैलेस, कैंटोमेंट रोड, बर्लिंगटन चौराहा, हुसैनगंज, उदयगंज, लखनऊ में सम्पन्न हुआ।
