दिनांक 1 दिसंबर 2021 दिन बुधवार को शासन की मंशानुरूप विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुरवा, (कम्पोजिट), पनियरा, महराजगंज, उत्तरप्रदेश पर समिति उपाध्यक्ष चंद्रभान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन करते हुए सहायक अध्यापक वरेश कुमार ने विद्यालय प्रबंध समिति के निर्माण और कर्तव्यों व दायित्वों को बताते हुए बच्चों की उपस्थिति और शिक्षा के प्रति विद्यालय में लगातार सम्पर्क करने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के अन्तर्गत सरकार ने 1100 रु अभिभावकों के खाते में भेजा है जिससे दो जोड़ी गणवेश, जूता मोजा, स्वेटर व बैग खरीदने होंगे। प्रतिदिन एक घंटे घर पर भी बच्चों के शिक्षा पर ध्यान दें। परिषदीय विद्यालय भौतिक व शैक्षिक योग्यता के आधार पर श्रेष्ठ हैं, अगर हमारे शिक्षक पांच कदम चल रहे हैं तो दो कदम आप भी चलकर साथ दें। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिवार को अनुशासित व कर्तव्यनिष्ठ बताते हुए बच्चों से भी वार्तालाप कर दूध वितरित किया। शिक्षक रामेश्वर, अशोक कुमार व शिक्षिका सुनीता कुमारी ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए बच्चों के आंकलन, स्कूल हेल्थ प्रोग्राम, स्वास्थ्य व स्वच्छता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय भाषण देते हुए चन्द्रभान ने कहा की विद्यालय की भौतिक व शैक्षिक वातावरण निर्माण में विद्यालय प्रबंध समिति का बड़ा योगदान होता है ऐसे में हमें विद्यालय के हर कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। अंत में शिक्षक वरेश कुमार ने सभी से बच्चों के आंकलन में सहयोग की अपेक्षा के साथ धन्यवाद करते हुए अगले माह की बैठक में उपस्थित होने का निवेदन किया। बैठक में शिक्षक विवेक गुप्ता, गणेश यादव, अभिभावकों में मुख्य रूप से पुरुषोत्तम, घरभरन, सर्वेश, अवधेश, कुसमावती, सीमा, सरोज, रेनू, मनीषा, अनीता, सुधा आदि मौजूद रहे।
