लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

राष्ट्रीय सेविका समिति परिचय विस्तार कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ो एनजीओ प्रतिनिधि



लखनऊ। राष्ट्रीय सेविका समिति दक्षिण भाग लखनऊ द्वारा  दिनांक 8/12/ 2021 को परिचय विस्तार हेतु माधव सेवा आश्रम (निकट- पीजीआई एमएस) के सभागार में विभिन्न एनजीओ के सम्मानित प्रतिनिधियों का परिचय तथा उनके उद्देश्यों के विषय में जानकारी प्राप्त कर राष्ट्र सेविका समिति का परिचय एवं उद्देश्यों के बारे में भी अवगत कराया गया । 



इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विभाग संपर्क प्रमुख आभा एवं विभाग बौद्धिक प्रमुख नवोदिता रही । कार्यक्रम में सन्मुखा फाउंडेशन से डॉक्टर अनुराग, वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन से डॉक्टर रूबी, कीर्ति फाउंडेशन से डॉक्टर कीर्त, बचपन केयर सेंटर से डॉक्टर विजय लक्ष्मी, स्वयं सेवा समूह से डॉक्टर आंचल केसरी , महाकाली समाज उत्थान समिति से डॉक्टर भवानी दत्त भट्ट, केडी स्पोर्ट्स अकेडमी (निशुल्क शिक्षण संस्थान )से कमल सिंह, सेल्फ डिफेंस एंड वुमन सेल्फ कैंप इन गवर्नमेंट स्कूल एंड सोसाइटी (निशुल्क शिक्षा संस्थान) से धर्मेंद्र कुमार एवं नेचुरोपैथी विधा से डॉक्टर प्राची गुप्ता की उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी रहा । 

          इस कार्यक्रम में लखनऊ दक्षिण भाग कार्यवाहिका, दक्षिण भाग संपर्क प्रमुख, वासुदेव नगर कार्यवाहिका, सरस्वती नगर संपर्क प्रमुख की भी उपस्थिति रही। दक्षिण भाग जिला प्रचारक माननीय श्री वैभव जी की भी इस कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही।

          राष्ट्र गीत *वन्दे मातरम्* के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।