लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जांबाज सैनिकों की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन



लखनऊ। भारत के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत के साथ आसमयिक दुर्घटना में परम तत्व में विलीन देश के जांबाज सैनिकों की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, मुंशी पुलिया चौराहे पर निशुल्क पौध वितरण करके कराया गया । कार्यक्रम में औषधीय एवं फलदार वृक्षों के कुल 300 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक  ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया वृक्षारोपण वीर जवानों की वास्तविक श्रद्धांजलि है । कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिव शंकर पांडे ने परम तत्व में विलीन सभी जवान सैनिकों के साथ विपिन रावत जी के चित्र पर, मुख्य अतिथि कुलदीप पति त्रिपाठी एवं डॉ रवि सिंह एवं उपस्थित सभी लोगों से  पुष्पांजलि से श्रद्धांजलि अर्पित कराई ।  इस दौरान पौधों का सहयोग मानस पर्यावरण संरक्षण संस्थान एवं अवध वन प्रभाग लखनऊ द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता आनंदमूर्ति ने जय जवान जय किसान के घोष के साथ वृक्षारोपण से देश के जवानों, वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का समर्पण पौधों के समर्पण जैसा निःस्वार्थ राष्ट्रसेवा बताया। कार्यक्रम में मनोज मिश्रा जी, कृष्णानंद राय जी, विंध्यवासिनी जी, आनंद त्रिपाठी जी, मानव सिंह जी ,  राजेंद्र श्रीवास्तव जी, वशिष्ठ नारायण जी , विनय सिंह जी , गंगेश जी आदि उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि लखनऊ के जिला वन अधिकारी डॉ. रवि सिंह जी ने आने वाले दिनों में जगह जगह वृक्ष भंडारा कराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संपूर्ण वंदे मातरम के साथ हुआ।