सत्यबन्धु भारत, प्रेम विश्वकर्मा
लखनऊ। लखनऊ की रागिनी श्रीवास्तव जो समाजसेवा में एक जानी मानी शख्सियत हैं। आये दिन वह किसी न किसी तरह समाज के गरीब, वंचित, ज़रूरतमंद लोगों की मदद किया करती हैं। रागिनी श्रीवास्तव को उनके सामाजिक कार्यो को देखते हुए इंडियन ह्यूमन राइट्स काउंसिल की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि इंडियन ह्यूमन राइट्स काउंसिल समाज मे ह्यूमन राइट्स के लिए लगातार जागरूकता और संघर्ष करती आ रही है।
यह नियुक्ति काउंसिल के चेयरमैन एस के वर्मा ने रागिनी श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र के द्वारा दी।
रागिनी श्रीवास्तव ने कहा कि काउंसिल द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं अपने स्तर से इस उत्तरदायित्व को निभाने का पूरा प्रयास करूंगी। रागिनी श्रीवास्तव ने इस जिम्मेदारी के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
