लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भारत शिल्पकला महोत्सव में भारतीय दार्शनिक कार्यक्रम का आयोजन



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। भारतीय दार्शनिक मंच दिनांक-08.12.2021 दिन बुधवार को भारत शिल्पकला महोत्सव के तत्वावधान में भारतीय दार्शनिक मंच द्वारा दार्शनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आनन्द शेखर सिंह (चेयरमैन बाबू सुन्दर सिंह इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी एण्ड मैनेजमेन्ट लखनऊ) मुख्य वक्ता प्रोफेसर राकेश चन्द्रा (डीन एकेडमिक एवं विभागाध्यक्ष, दर्षनशास़्त्र विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, विशिष्ट अतिथि डॉ जयशंकर सिंह (वरिष्ठ सलाहकार, भारतीय दार्शनिक अनुसन्धान परिषद)  मेजर मनमीत कौर सोढी(एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ) एवं डाॅ0 अरूण कुमार (वरिष्ठ आयुर्वेद परामर्शदाता) उपस्थित रहे।  

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुश्री पूजा वर्मा की ईश स्तुति से हुआ, तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो0 राकेश चन्द्रा जी द्वारा भारतीय पुनर्जागरण एवं महर्षि अरविन्द विषय पर वक्तव्य दिया गया। प्रो0 राकेश चन्द्रा जी ने बताया कि भारतीय पुर्नजागरण के सम्बन्ध में लगभग 100 वर्ष पूर्व अरविन्द ने कुछ लेख लिखें हैं-पुर्नजागरण का अभिप्राय है नया जन्म पुरानी कुछ प्रेरणाओं का पुर्नउद्धार। अरविन्द इसे एक विराट शक्ति के पुर्नजागरण के रूप में देखते हैं जो कुछ समय तक अपने एवं पराये बंधनों में बंध गई थी। पुरानी जड़ता को तोड़कर पुर्ननिर्माण करता हुआ परिष्कार करता हुआ नई ऊर्जापूर्ण समता के लिये प्रतिबद्ध अरविन्द जिस नये भारत के पुर्नजागरण की चर्चा कर रहे हैं, वह एक संकल्प आज फिर दोहराना होगा।  

कार्यक्रम अवसर पर भारतीय दार्शनिक मंच के संगठन मंत्री डाॅ0 सुधीर कुमार सिंह, प्रचार-प्रसार मंत्री डाॅ0 संदीप कुमार चैरसिया एवं डाॅ0 ऋचा आर्या, डॉ शितांशु पांडेय, डॉ उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डाॅ0 ऋचा आर्या द्वारा किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ सतीश तिवारी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवा दार्शनिको को मंच प्रदान करना है।