लखनऊ। स्वदेशी मेला लखनऊ के अंतिम दिवस पर सूचना, एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग के अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल की रही मौजूदगी।
स्वदेशी मेला प्रांगण में अजय कुमार संगठन मंत्री पूर्वी उ०प्र०, अमित दिक्षित जी, पत्रकार सन्तोष पांडेय, डॉ आनंद दीक्षित जी , डॉ अनिल शुक्ला, डॉ संजय उपाध्याय, चंदन, वैभव जी, जी विवेक चौधरी जी, डी एन तिवारी जी, शुभम सिंह जी, अनुपम श्रीवास्तव जी, विजय गुलाटी जी, सुप्रिया जी, पुष्पेश जी, सोनी सिंह, नीरा सिन्हा वर्षा जी, शिव सागर जी , सुमित जी और कुलदीप खरे ने उनका जोरदार स्वागत किया।
सूचना, एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग के अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी उत्तर प्रदेश बड़ी छलांग लगाते हुए निवेशकों के लिए दूसरा सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है। उत्तर प्रदेश आज वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है। सहगल स्वदेशी मेले के अंतिम दिवस में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में बोल रहे थे।
17 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक आयोजित स्वदेशी मेले के अंतिम दिवस की संध्या पर रविवार को मेले का समापन किया गया।
इस मौके पर अजय कुमार संगठन मंत्री पूर्वी उ०प्र० ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत परंपरागत शिल्प और हुनर को पूरे विश्व में पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार ने प्रत्येक जनपद के शिल्प और उनसे जुड़े शिल्पकारों को प्रशिक्षण देकर, ऋण वितरण कर और वैश्विक बाजार उपलब्ध करवाकर प्रोत्साहन देने का काम किया। परंपरागत व्यवसाय को आधुनिकता का संबल देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कारीगरों और उद्यमियों को स्वयं का व्यवसाय खड़ा करने योग्य बनाया। जिसमे नवनीत सहगल की कर्मठता और कार्यशैली प्रशंशनीय है।
अजय कुमार संगठन मंत्री पूर्वी उ०प्र० ने आगे कहा कि स्वदेशी अपनाकर देश को मजबूत किया जाए यह स्वदेशी मेला उसी अभियान का एक हिस्सा है। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह, सहकारी संस्थाएं और अन्य संस्थाओं के शिल्पकार, मूर्तिकार अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन राजधानी लखनऊ में कर रहे हैं।
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव डा नवनीत सहगल ने प्रथम दिवस से अंतिम दिवस तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले प्रतिभागियों एवं स्वयं सहायता समूह, सहकारी संस्थाएं और अन्य संस्थाओं को स्वदेशी मेला की तरफ से सम्मानित कर हौसलाअफजाई भी की।
