धमाल मचाने को तैयार है "रैपर अमृत"
सत्यबन्धु भारत
आज की यंग जनरेशन में तेजी से लोकप्रिय हो रहे 'रैपर' अमृत अब बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार हैं 'रैपर' अमृत
हाल ही में एक रंगारंग कार्यक्रम में उनकी रैप वीडियो की लांचिंग जाने माने दिग्गजों की उपस्थिति में की गई।
इस कार्यक्रम में फ़िल्म संगीत जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत की। उनके रैप वीडियो 'मेरी कहानी को बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक मीका सिंह ने लॉन्च किया। इस वीडियो में अमृत ने न सिर्फ गाना गाया है बल्कि लिरिक्स भी स्वयं लिखें हैं और इसका म्यूजिक भी खुद ही दिया है।
वीडियो लॉन्च करते हुए मीका सिंह ने कहा कि अमृत को संगीत और शायरी की बेहतरीन समझ है। संगीत जगत का अगला चमकता सितारा बनने की उनमें पूरी काबलियत है।
वीडियो लॉन्चिंग गायक, अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी, एस. निशिकांत दुबे, गजल गायक, अहमद हुसैन -मो. हुसैन, लोकप्रिय गायक जसबीर जस्सी, तबला वादक पं. राम कुमार मिश्रा, गीतकार संजीव आनंद, गायक निशि सिंह, गायक फाजिलपुरिया, गायक-गीतकार और फिल्म अभिनेता दिलबाग सिंह, संगीत निर्देशक गायक रैपर और गीत लेखक कुंवर विर्क, गायक, गीत लेखक व संगीत निर्माता आलाप सिकंदर, गायक और गीत लेखक रमन कपूर, गायिका निक्की सिंह और डीजे सुमित भी उपस्थित थे। संगीत जगत के इन सभी दिग्गजों ने नई प्रतिभा अमृत के बारे में बात की और संगीत की दुनिया में उनके शानदार भविष्य की कामना की। अमृत दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा संस्कृति स्कूल से पूरी की और अब वह दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में ऑनर्स कर रहे हैं।
