लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्वदेशी मेला: स्वदेशी अपनाओ नारे के साथ एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन



लखनऊ। स्वदेशी मेला लखनऊ में 17 से 26 दिसंबर के बीच  उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर मे  आयोजित हो रहा है l मेले के चौथे दिन आज विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 



इसके अंतर्गत दोपहर 12:00 से 3.30 बजे तक विश्वविद्यालय औमहाविद्यालय की युवा संसद प्रतियोगिताओ का आयोजन डॉ आनंद दिक्षित, डॉ अनिल शुक्ला, डॉ संजय उपाध्याय जी के तत्वाधान में आयोजित हुआ। जिसमें लगभग 30 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसका विषय भारत को आत्मनिर्भर बनाता स्वदेशी आंदोलन था। इसके अलावा वसुंधरा फ़ाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर विविधता में एकता “-ग़रीबी, अशिक्षा, बीमारी से मुक्ति का मूलमंत्र  पर  विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। 



इसके  मुख्य अतिथि रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंदजी ने कहा कि सब में परमात्मा विराजमान है अतः सबके लिए जीना है,सबको सहारा देना है। ऐसा तभी होगा जब ज्ञान पैदा होगा। मुख्य वक्ता स्माईल मैन श्री सर्वेश अस्थाना जी ने अपने उदबोधन में कहा बिना एकता के हम आगे नहीं बढ़ सकते। आज़ादी की लड़ाई में सफलता का मुख्य करण हमारी एकता थी। यशस्वी कवि श्री मुकुल महान ने अपनी कविता के माध्यम से संकट के समय एक रह कर संकट का मुक़ाबला करने की बात की।वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र भीष्मजी ने अपनी दक्षिण की यात्रा का वर्णन करते हुए अपनी बात कही तथा इसे समाज जी मुख्य धारा में आने का मार्ग बताया।अखिलेश श्रीवास्तव चमनजी ने अपना अध्यक्षीय भाषण मे कहा कि हमारी सम्वेदनायें एक हैं। शिक्षा बाक़ी सारी कमियों को दूर करती है।




श्री राकेश श्रीवास्तव ने वसुन्धरा फ़ाउंडेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।प्रसिद्ध उदधोषिका श्रीमती बिंदु जैन ने अपने विशिष्ट अंदाज मे मंच संचालन किया। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय उपाध्याय जी ने  स्वामी मुक्तिनाथानंद जी सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। श्री अवधेश शुक्ला ने सबको धन्यवाद किया l  सांयकाल  सांस्कृतिक के अंतर्गत  प्रियदर्शनी ने नृत्य, नीरज शुक्ला, शालिनी सिंह, रिया, वानी चावला, प्रियांशी, प्रभव सक्सेना ने गीत, रूबल जैन ने शिव तांडव, डॉ अमित सक्सेना की तरफ से ग्रुप डांस , मंजू मलकानी के बच्चों द्वारा प्रस्तुति, खुशबू और शेफाली का कठपुतली नृत्य, डी एन यादव जी के द्वारा भोजपुरी लोकगीत आदि का प्रस्तुति आयोजन किया गया।


 सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ बी एन सिंह,  होम्योपैथिक निर्देशक, हनीमैन मेडिकल कॉलेज,  राघवेंद्र शुक्ला गोमती नगर महासमिति महासचिव उपस्थित रहे l इसके अलावा उपर्युक्त कार्यक्रमों मे चंदन जी, सपना जी, नीरा  सिन्हा जी,  अनुपम जी, गुलाटी जी, सुप्रिया जी,  पुष्पेश जी,  सोनी सिंह , रिया जी, डी.एन तिवारी जी , शिव सागर जी, वैभव जी , सुमित जी और  कुलदीप खरे जी आदि का  महत्वपूर्ण योगदान रहा।


     डॉ. संजय उपाध्याय    स्वदेशी मेला प्रचार  प्रमुख,