लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जौनपुर: कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में आयोजित हुई अंतर महाविद्यालयी महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता



पूर्वांचल विश्विद्यालय के वार्षिक खेल - कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत अंतर महाविद्यालयी महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कुटीर पी जी कॉलेज चक्के जौनपुर में किया गया ।  इस बार अंतर महाविद्यालयी महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी कुटीर पी जी कॉलेज चक्के को दिया गया है जिस क्रम में 11.12.2021 दिन शनिवार को प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया । प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित प्राचार्य मेजर डॉ रमेश मणि त्रिपाठी ने किया । मैच से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें जीत की शुभकामनएं दी ।  इस महिला  बॉलीबाल  प्रतियोगिता की आयोजन सचिव एवं कुटीर पी जी कॉलेज चक्के की शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ पूनम सिंह रही जबकि सह - आयोजन  सचिव के रूप में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राघवेन्द्र पांडेय जी रहे । प्रतियोगिता   का  उद्घाटन  मैच कुटीर पी जी कॉलेज चक्के और पी जी कॉलेज मिहरावा के मध्य खेला गया, जिसमें कुटीर पी जी कॉलेज चक्के ने मिहरावा को 25/8 , 25/16 से हराया । दूसरा मैच में टी डी पी जी कॉलेज जौनपुर और पी जी कॉलेज गाजीपुर के मध्य हुआ जिसे टी डी कॉलेज जौनपुर ने 25/16 , 25/10 से जीत लिया ।  फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि पूर्व डाक अधीक्षक श्री प्रभाकर त्रिपाठी जी रहे  । फाइनल मुकाबला टी डी कॉलेज जौनपुर और कुटीर पी जी कॉलेज चक्के के मध्य खेला गया जिसे टी डी कॉलेज ने 25/19, 25/7 से जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कुटीर पी जी कॉलेज चक्के दूसरे स्थान पर और गाजीपुर तीसरे स्थान पर रहा । इस पूरे आयोजन की मीडिया कवरिंग जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षक एवं पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा ने किया जबकि   निर्णायक के रूप में श्री जितेन्द्र सिंह , स्कोरर के रूप में डॉ अनुज कुमार शुक्ल एवं श्री जोगिंदर सिंह , मुख्य चयनकर्ता के रूप में डॉ रणधीर कुमार सिंह ( मिहरांवा ) और श्री सत्य प्रकाश सिंह ( सिंगरामऊ ) रहें । प्रतियोगिता के पूरे मैच की कवरिंग के लिए प्रिंट व  मीडिया विभाग के श्री रामधनी यादव जी  उपस्थित रहें । प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही ।