देश की जानी मानी हस्तियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण
सत्यबन्धु भारत, प्रेम विश्वकर्मा
लखनऊ। स्वदेशी जागरण मंच पिछले 20 से अधिक वर्षों से देश भर में स्वदेशी मेले का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष का स्वदेशी मेला लखनऊ के प्रसिद्ध स्थान उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर में 17 दिसम्बर, 2021 से 26 दिसम्बर, 2021 तक होना सुनिश्चित हुआ है। जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के करकमलों से होगा और इस शुभारम्भ में आशीर्वाचन के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल का आशीष प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के एम०एस०एम०ई०, विनिवेश एवं निर्यात, टेक्सटाइल, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और उ०प्र० सरकार के विधि और न्यायमंत्री बृजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थित भी रहेगी। इस मेले में देश के कोने-कोने से लगभग 15 से अधिक राज्यों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादो की प्रदर्शनी स्टाल के रूप में आ रही है। जिनमें जम्मू और काश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आन्ध्रप्रदेश, केरल आदि स्थानों से हस्तशिल्पी आ रहे है। उ०प्र० के 50 से अधिक जनपदों से ओ०डी०ओ०पी० के उत्पाद भी आ रहे हैं।
10 दिन के इस मेले में विविधि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुछ प्रमुख है। नौटंकी "हम सब है भगत सिंह" लेखन, संगीत निर्देशन अमित दीक्षित, मेरा भारत, मेरी संस्कृति नृत्य नाटिका रागनी पूजा द्वारा तथा नृत्य नाटिका "द्रौपदी" उर्मिला पाण्डेय के निर्देशन में, कन्हैया यादव द्वारा बिरहा, राकेश श्रीवास्तव का मैजिक शो हलधर दादा का धुनुची एवं ढाक नृत्य एवं अनूप जलोटा मुम्बई (भजन सम्राट) द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। अजय कुमार संगठन मंत्री पूर्वी उ०प्र० ने पत्रकार वार्ता में यह बताया। भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक उमाकान्त शर्मा, मेला प्रचार सह प्रमुख सुशील गुप्ता, अनुपम श्रीवास्तव, नीरा सिन्हा, डॉ आनन्द दीक्षित, अमित दीक्षित, रिया पाण्डेय, सपना श्रीवास्तव, विजय गुलाटी, वैभव स्वर्णकार, चंदन जी, सुमित श्रीवास्तव, अरूण चड्ढा, रंजना द्विवेदी, डॉ संजय उपाध्याय, डॉ अनिल शुक्ला आदि उपस्थित रहे एवं प्रान्त सेवा प्रमुख देवेन्द्र जी, सहप्रान्त संघचालक, सुनीत जी, महेश जी, तुलाराम जी, आनंद जी, कमलेश जी, अमर बहादुर जी,कुलदीप खरे भी उपस्थित रहे।
