लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

असर- हरियाली उजाड़ने वाले लकडकट्टे पर वन कर्मियों ने लगाया जुर्माना



सत्यबन्धु भारत

टड़ियावां,हरदोई। जनपद के टडियांवा थाना क्षेत्र में हरे पेडों पर आरा चलने का शिलशिला थमने का नाम नही ले रहा है। आपको बताते चलें कि यहां क्षेत्र में शाम ढलते ही लकडकट्टे हरे व फलदार पेडों पर आरा चलाने में जुट जाते है। बानगी के तौर पर कभी कभार मामला चर्चे में आ जाने पर वन विभाग के कर्मचारी व पुलिस कर्मी कार्यवाही करने में जुट जाते हैं।टड़ियावां क्षेत्र के लकड़ी कटान के कई मामले इस तरह के है। ताजा मामला यहां इलाके में रविवार की देर रात टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सडिला के मजरा कोडरा में शीशम व आम व नीम हरे पेंड़ कटने का हैं। यहां गाँव कोड़रा निवासी नारद मिश्रा ने एक लकडकट्टे को अपने बाग में खडे हरे आम व नीम, शीशम के पेड बिक्री किए थे। जिसे कटान माफिया सुरेश यादव वन विभाग को चकमा देकर बगैर परमिट करीब आधा दर्जन आम के हरे पेडों व नीम के एक व शीसम के एक पेंड़ पर आरा चला दिया था। वही मुखबिर की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा ब्रजराज वर्मा,दरोगा श्याम सिंह एवं वन रक्षक वैभव त्रिपाठी,राजू वर्मा,वीर पाल आदि वन विभाग की टीम ने लकडकट्टे को लकड़ी ले जाते हुए पकड़ लिया और लकडकट्टे सुरेश यादव पर 25 का जुर्माना ठोक दिया। वही मामले वन रेंजर सदर रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात में सूचना मिलते ही छापेमारी की गयी। बगैर परमिट के हरियाली उजाडने वाले लकडकट्टे पर 25 हजार का जुर्माना वसूला गया है।