सत्यबंधु भारत, प्रेम विश्वकर्मा
लखनऊ। अमराई गांव इंदिरा नगर लखनऊ मे स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पार्क का नवीनीकरण का शुभारंभ भूत पूर्व राज्यमंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी ( मुस्सन ) सभासद प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी व वर्तमान सभासद संतराम गौतम के द्वारा किया गया। सभासद संतराम गौतम व अन्य गणमान्य लोगों ने फूलों का हार पहना कर भूतपूर्व मंत्री का हृदय से स्वागत किया। उमा शंकर पाल व नेता ओमप्रकाश पाल के पिता कृष्ण पाल ने भी हार पहना कर उनके पधारने का आभार व्यक्त किया। अनिल अवस्थी ने मिष्ठान खिलाकर जय जय नाद ध्वनि से स्वागत किया। मंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी ने सभासद संतराम गौतम के साथ मिलकर शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्क के नवीनीकरण का कार्य नारियल फोड़कर किया गया । बहुजन समाज पार्टी सरकार में मंत्री रहे नकुल दुबे के द्वारा इस पार्क का निर्माण कराया गया था। इस पार्क के निर्माण में कर्मठ ग्रामीणों का भी विशेष योगदान रहा। लगभग ढाई दशक पुरानी इस पार्क में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व 15 अगस्त को झंडारोहण कर आजादी का पर्व मनाया जाता है। ग्रामीणों द्वारा आवाज उठाए जाने पर भी इस पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए सरकारों द्वारा कोई विशेष ध्यान नहीं दिया गया। फलत: दीवारें कमजोर प्लास्टर अस्त व्यस्त होता गया। गेट भी टूट कर निकल गया था। सभासद संतराम गौतम ने पूर्व मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी मुस्सन के साथ मिलकर इस पर ध्यान देकर नवीनीकरण का कार्य शुरू करवाया यह देख कर सभी ग्रामीणों ने उन्हें साधुवाद दिया। पार्क के परिसर में उपस्थित सभी लोगों के मध्य सभासद संतराम गौतम ने कहा की आप लोगों की जो भी उचित जीवन उपयोगी समस्याएं हैं मैं उनका निराकरण करता रहूंगा। और जो भी अन्य समस्याएं हैं उन पर प्रयास जारी है। विगत महीनों में इंटरलॉकिंग का कार्य भी सुचारू रूप से कराया गया। आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए मंत्री जी ने सभी जन समुदाय को हृदय से धन्यवाद किया। पूर्व मंत्री ने कहा आप लोगों से मिलकर मुझे बहुत ही खुशी हुई। आप सब का व्यवहार अति कुशल और सराहनीय है। मंत्री के मृदुल स्वभाव स्नेह को देखते हुए जन समुदाय ने भी उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की। जन प्रिये संतोष कुमार पाल भूतपूर्व कोषाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी ( बीकेटी ) जनसेवी ललित कुमार पाल व अनूप कुमार पाल का इस आयोजन में विशेष योगदान रहा । शिव दर्शन रावत, सुमित पाल,सुधीर कुमार पाल, विरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ( अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह स्मारक सीमित ) राधेश्याम पाल, अजय मौरिया, अरुण कुमार पाल,पाइना पाल,ठेकेदार, कमलेश, रफीक, इत्यादि जन मान्य उपस्थित रहे।
