लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय सयोजिका बनी रश्मि पांडे निशुल्क 21000 श्रीमद्भागवत गीता वितरण का संकल्प



कानून मंत्री ब्रिजेश पाठक  व नम्रता पाठक के हांथो हुई शुरुआत


लखनऊ। राष्ट्रधर्म के लिए मर मिटना सिखाते हैं गीता के विचार। गीता जयंती सप्ताह के तहत अंचलभर में श्रीमद्‌ भगवद गीता की प्रतियां नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद के प्रांतीय प्रचार प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा कि जिला मुख्यालय गुना श्रीमद्‌ भगवद गीता के महाप्रचार अभियान का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख केंद्र बन गया है। मंथन के मुताबिक भारतीय धर्म दर्शन संस्कृति के प्रमुख ग्रंथ श्रीमद्‌ भगवत गीता की अमर वाणी का प्रचार एवं सनातन धर्म संस्कृति के आधार उपनिषद संहिता की घर घर में स्थापना के मकसद से महाप्रचार अभियान पिछले तीन दशक से चलाया जा रहा है। प्रत्येक ग्यारस एवं रविवार को गीता स्वाध्याय मंडलों, मंदिरों, धार्मिक केंद्रों के माध्यम से श्रीमद्‌ भगवत गीता की प्रतियां उन परिवारों तक पहुंचाई जा रही हैं जिनके पास गीता नहीं है। गीता का अध्ययन, पठन मृत्यु का भय दूर करता है। आत्मा की अमर सत्ता से साक्षात्कार करता है। 



जीवन जीने की कला सिखाता है गीता का ज्ञान।  प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा कि हजारों वर्ष पुरातन भारतीय संस्कृति भगवान कृष्ण की अमरवाणी गीता के बाज पर ही जीवित है। विदेशी संस्कृति के आघात के बावजूद पूरे विश्व ने गीता के उपदेशों को स्वीकार है। 

गीता जयंती के मौके पर श्री मंथन ने बताया कि श्रीमद्‌ भगवद्‌ गीता मानवाधिकारों की व्याख्या करती है। गीता के विचार मानव धर्म की ज्योति जाग्रत करते हैं। गीता का दर्शन मानव मात्र के लिए पथ प्रदर्शक है। अंचल में 14 दिसंबर को गीता जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय परिषद मप्र, विराट हिन्दू उत्सव समिति एवं चिंतन मंच के तहत मोक्षदा एकादशी गीता जयंती सप्ताह के तहत गीता पाठ, स्वाध्याय, बौद्धिक वार्ता एवं नि:शुल्क गीता वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुष्टिमार्गीय परिषद मप्र के प्रांतीय प्रचार प्रमुख कैलाश मंथन के मुताबिक अंचल सभी धार्मिक केंद्रों एवं मंदिरों पर 14 दिसंबर को विशेष मनोरथ एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए गए । मोक्षदा एकादशी से पूर्णिमा तक अंचल के प्रमुख 18 कृष्ण मंदिरों में गीता पाठ, संकीर्तन के आयोजन किए जाएंगे। विजय जी रावत पश्चिम बंगाल की प्रमुख प्रचारिका बनी अंतर्राष्ट्रीय नि:शुल्क गीता मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद के प्रांतीय प्रचार प्रमुख, विराट हिन्दू उत्सव समिति के संस्थापक, चिंतन मंच, गीता प्रचार अभियान के प्रमुख संयोजक कैलाश मंथन के मुताबिक गुना मुख्यालय अंतर्राष्ट्रीय गीता प्रचार का प्रमुख केंद्र बन गया है। गीता जयंती के अवसर पर देश के 9 प्रांतों में नि:शुल्क वितरण अभियान के तहत  उ०प्र० में  राजधानी लखनऊ में अभियान की प्रमुख संयोजिका श्रीमती रश्मि पांडे के संयोजन द्वारा  कानून मंत्री ब्रजेश पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नमृता पाठक को उनके निवास राजभवन  गीता भेंट कर  नि:शुल्क गीता प्रचार अभियान का शुभारंभ किया गया।

उत्तर प्रदेश के राजभवन मे कानून मंत्री श्री ब्रजेश पाठक एवम उनकी धर्मपत्नी श्री मती नम्रता जी पाठक से अन्तर्राष्ट्रीय नि:शुल्क गीता वितरण मिशन का शुभारंभ कराते हुए, हमारी महिला टीम की यूपी की प्रमुख संयोजिका श्री मती रश्मि पांडे सवा लाख परिवारों तक नि:शुल्क श्री मद्‌ भगवद्वीता पहुंचाने का लक्ष्य है