लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मिशन-2022 के लिए सपा की लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 'जनादेश यात्रा'

                               

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए लिटमस टेस्ट की तरह हैं। पार्टी के सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की भी इस चुनाव में अग्निपरीक्षा है। ऐसे में सपा नेताओं ने जनसंपर्क अभियान के लिए ताकत झोंक दी है। पार्टी ने पहले जनाक्रोश यात्रा के जरिए जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की। अब लखनऊ जिले की पूर्वी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी राहुल सिंह ने समाजवादी जनसंपर्क यात्रा का बिगुल फूंका हैं। इसे 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए अहम माना जा रहा है।